Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

क्‍या है Facial Reconstruction टेक्‍नीक, जिससे आफताब के खिलाफ सबूत जुटाएगी दिल्‍ली पुलिस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
 श्रद्धा मर्डर केस
25
SHARES
821
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : श्रद्धा के मर्डर केस में पुलिस ने आफताब पूनावाला की गिरफ्तारी कर ली थी. पुलिस के पास आफताब का कबूलनामा है, लेकिन अभी तक सबूत के मामले में हाथ खाली हैं. अब पुलिस आरोपी की श‍िनाख्त पर  श्रद्धा की खोपड़ी तलाश कर रही है. खोपड़ी मिलने के बाद ऐसी कई फॉरेंसिक तकनीकें हैं जिससे पुलिस अपराधी के ख‍िलाफ सबूत जुटा सकती है.

इसमें सबसे ज्यादा सटीक तकनीक मानी जाती है फॉरेंसिक फेश‍ियल रीकंस्ट्रक्शन टेक्नीक जो निठारी कांड से लेकर शीना बोहरा जैसे मामलों की गुत्थी सुलझा चुकी है. दिल्ली विश्वविद्यालय के फॉरेंस‍िक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर विपिन गुप्ता कहते हैं कि ये टेक्नीक एक तरह की साइंट‍िफिक आर्ट है. इसके जरिये अपराधी तक पहुंचना काफी आसान होता है. आइए जानते हैं कि कहां कहां काम करती है ये टेक्नीक. कब और कैसे ये सामने आई.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

जानें- क्या है इससे जुड़ा इतिहास

डीएनए, फ‍िंगरप्र‍िंट्स, डेंटल और मेडिकल रेड‍ियोग्राफ जैसी जांचों के विफल होने के बाद भी फॉरेंसिक फेश‍ियल रीकंस्ट्रक्शन टेक्नीक श्रद्धा मर्डर केस में काम आ सकती है. पुलिस मृतका की खोपड़ी का हिस्सा तलाश कर रही है. खोपड़ी का कंकाल मिलने पर इस टेक्नीक के जरिये थ्री डी में फेस का पुनर्निर्माण किया जाता है. एक्सपर्ट इस तकनीक के जरिये 80 प्रत‍िशत तक सफल हो जाते हैं. इस तकनीक के सफल प्रयोग के बाद दूसरी फॉरेंसिक जांच के जरिये शत प्रत‍िशत रिजल्ट आ जाते हैं, जिससे अपराधी के ख‍िलाफ सबूत इकट्ठा हो जाते हैं.

प्रो विप‍िन गुप्ता कहते हैं कि खोपड़ी के कंकाल से चेहरे की भविष्यवाणी का 100 से अध‍िक वर्षों का इतिहास है. इसकी शुरुआत जर्मन में जर्मन “Rekonstruktion” यानी “चेहरे का पुनर्निर्माण” से शुरू हुई. फिजिकल एंथ्रोपोलॉजी से लेकर कला, पुरातत्व विज्ञान (आर्क‍िटेक्ट) और कानून प्रवर्तन तक सभी इसमें शामिल हैं. ऐसा देखा गया है कि डीएनए, फिंगरप्रिंट और डेंटल या मेडिकल रेडियोग्राफ़ की तरह  चेहरे की भविष्यवाणी (प्रिडक्शन) हमेशा से रही है.  लेकिन प्र‍िडक्शन को वैज्ञानिक समुदाय द्वारा अपने महत्वाकांक्षी उद्देश्य के लिए संदिग्ध माना जाता रहा है. लेकिन चेहरे का पुनर्निर्माण (री-कंस्ट्रक्शन) बहुत करीबी रिजल्ट देती है. पुरातत्व विज्ञान में पुराने कंकाल और ममीज पर भी यह तकनीक इस्तेमाल की जाती है.

विज्ञान के साथ साथ कला भी शामिल

किसी स्कल से उसकी तस्वीर के जरिये फेश‍ियल बोन, टिश्यू और आर्ट‍िफिश‍ियल स्क‍िन का प्रयोग करके उसे फेस का आकार देना विज्ञान ही नहीं कला का एक व्यापक रूप है. विज्ञान और कला के खूबसूर‍त मिश्रण को वैज्ञानिक कला की श्रेणी में रखा जाता है.

चेहरे के पुनर्निर्माण की कई तकनीकें हैं, जो दो आयामी चित्रों से लेकर तीन आयामी मिट्टी के मॉडल तक  प्रयोग होती रही हैं. आज 3डी तकनीक में प्रगति के साथ, एक तीव्र, कुशल और लागत प्रभावी कम्प्यूटरीकृत 3डी फोरेंसिक फेशियल रिकंस्ट्रक्शन विधि विकसित हो चुकी है. इसने पहले सामने आई त्रुटि की डिग्री को कम कर दिया है. मैनुअल फेशियल रिकंस्ट्रक्शन के कई तरीके हैं लेकिन मैनचेस्टर विधि का संयोजन किसी व्यक्ति की सकारात्मक पहचान के लिए सबसे अच्छा और सबसे सटीक तरीका बताया गया है. सरकारी एजेंसियां इसका इस्तेमाल करती हैं.

पुलिस के सामने उम्मीद है ये तकनीक

बता दें कि श्रद्धा के मामले में कातिल को हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए 6 महीने का वक्त मिला. कबूलनामे के अनुसार आफताब ने घर में फैले खून के धब्बों को केमिकल से कई बार साफ किया. जिस फ्रिज में बॉडी पार्ट रखे गए थे, उसे भी केमिकल से पूरी तरह साफ किया. अब न लाश है न खून, न हड्डी तो पुलिस क‍िस तरह सबूत जुटाएगी. ऐसे मामलों में अगर आरोपी कोर्ट में कबूलनामे से मुकर जाता है तो बिना सबूत उसे कैसे अपराधी घोष‍ित किया जाएगा. पुलिस श्रद्धा का खोपड़ी कंकाल मिलने के बाद ही सबूत मिलने की आस लगाए है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पारंपरिक कशीदाकारी

बदलते जलवायु के साथ बदल रही है एक पारंपरिक कशीदाकारी कला

December 11, 2022
hamas attacked israel

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर समझौता, रविवार से होगा लागू

January 18, 2025
PM Modi

पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन और पूजन, बोले- मथुरा के कण-कण में समाए हैं श्रीकृष्ण 

November 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.