Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

FD, पोस्ट ऑफिस या म्यूचुअल फंड… कहां मिलेगा सबसे ज्यादा मुनाफा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 22, 2026
in व्यापार
A A
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: हम जब अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा बचा लेते हैं, तो मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि इस पैसे को कहां निवेश किया जाए ताकि भविष्य में अच्छा मुनाफा मिल सके. मान लीजिए, आपके पास 1 लाख रुपये की बचत है और आप इसे अगले 10 सालों के लिए कहीं सुरक्षित या मुनाफेदार जगह पर लगाना चाहते हैं.

आज बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें पारंपरिक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से लेकर डाकघर की योजनाएं और शेयर बाजार से जुड़े म्यूचुअल फंड तक शामिल हैं. लेकिन, एक निवेशक के लिए यह तय करना मुश्किल होता है कि उसके लिए सबसे सही विकल्प कौन सा है. आइए, सीधे कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि अगर आप 1 लाख रुपये 10 साल के लिए निवेश करते हैं, तो एफडी, पोस्ट ऑफिस और म्यूचुअल फंड में से कौन आपकी रकम को सबसे ज्यादा बढ़ाएगा.

इन्हें भी पढ़े

Petrol-Diesel

फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आई नई चेतावनी

May 18, 2026
8th pay commission

8वें पे कमीशन में इन कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन?

May 18, 2026
Petrol-Diesel

आगे इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, नई चेतावनी

May 17, 2026
note

घर या जमीन बेचने पर हुआ है मोटा मुनाफा? इस ट्रिक से सरकार को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टैक्स

May 15, 2026
Load More

बैंक एफडी, पारंपरिक निवेश पर कितना मिलेगा मुनाफा?
देश में आज भी निवेश के लिए बैंक एफडी को सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद माना जाता है. उदाहरण के तौर पर, अगर हम देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ब्याज दरों को देखें, तो 10 साल की अवधि वाली एफडी पर मौजूदा समय में 6.5 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल रहा है. इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) का लाभ सालाना आधार पर जुड़ता है. ऐसे में, यदि आप आज एसबीआई में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो 6.5 प्रतिशत की दर से 10 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको कुल 1,87,714 रुपये मिलेंगे. यानी इस पूरी अवधि में आपको शुद्ध रूप से 87,714 रुपये ब्याज के तौर पर कमाई होगी.

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा होगा सीधे दोगुना
अगर आप बैंक से थोड़ा ज्यादा रिटर्न चाहते हैं लेकिन जोखिम बिल्कुल नहीं लेना चाहते, तो डाकघर (पोस्ट ऑफिस) की योजनाएं एक शानदार विकल्प हैं. इस मामले में ‘किसान विकास पत्र’ (KVP) योजना काफी लोकप्रिय है. इस सरकारी स्कीम में सालाना आधार पर कंपाउंडिंग के साथ 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.

इसमें निवेश करने पर आपका पैसा एक निश्चित समय के बाद सीधा दोगुना हो जाता है. मौजूदा नियमों के अनुसार, इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 115 महीने (यानी 9 साल और 7 महीने) है. अगर आप यहां अपना 1 लाख रुपया लगाते हैं, तो 115 महीने पूरे होने पर आपको 1 लाख के बदले पूरे 2 लाख रुपये की रकम मिलेगी.

म्यूचुअल फंड में जोखिम, लेकिन रिटर्न सबसे ज्यादा
अब बात करते हैं उस विकल्प की जहां पारंपरिक योजनाओं के मुकाबले कहीं ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है. अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव का थोड़ा जोखिम उठाने को तैयार हैं, तो म्यूचुअल फंड आपके लिए है. लंबी अवधि के निवेश में म्यूचुअल फंड आमतौर पर औसतन 12 फीसदी तक का सालाना रिटर्न आसानी से दे देते हैं.

यदि इस 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न के आधार पर गणना की जाए, तो आपके 1 लाख रुपये 10 साल बाद बढ़कर 3,10,585 रुपये हो सकते हैं. इसका मतलब है कि आपको केवल रिटर्न के रूप में ही 2,10,585 रुपये का भारी-भरकम मुनाफा मिल सकता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह रिटर्न बाजार की चाल पर निर्भर करता है और इसमें कमी या बढ़ोतरी हो सकती है.

आपके लिए सबसे सही विकल्प कौन सा है?
इन तीनों विकल्पों में आपको अपना पैसा कहां लगाना चाहिए. इसका जवाब पूरी तरह से आपकी जोखिम लेने की क्षमता और निवेश की जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं और लंबे समय के लिए रिस्क ले सकते हैं, तो म्यूचुअल फंड आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है.

वहीं, अगर आप अपने पैसे पर किसी भी तरह का खतरा नहीं चाहते और बेहतर रिटर्न की उम्मीद करते हैं, तो पोस्ट ऑफिस का किसान विकास पत्र चुनना चाहिए. हालांकि, इसमें आपको अपना पैसा लंबी अवधि तक छोड़ना होगा. इसके विपरीत, अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित भी रहे और बहुत लंबी अवधि का बंधन भी न हो, तो बैंक एफडी का चुनाव करना आपके लिए ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
news anchor

मीडिया की दुविधा: लाभ और सार्वजनिक हित में टकराव!

August 30, 2023
corona virus

कोरोना वायरस के JN.1 वैरिएंट से जुड़े मामलों में आई तेज़ी, जानें क्या है स्थिति ?

May 21, 2025
America

अमेरिकी आर्थिक नीतियां अन्य देशों को विपरीत रूप से प्रभावित कर सकती है!

January 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नागपुर की छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
  • दिल्ली में रविवार को लाल किले पर बड़ा आयोजन, जुटेंगे 1 लाख लोग
  • उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज नहीं होगी : CM धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.