Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सामूहिक विवाह में हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ, विरोध में बंद का आह्वान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 22, 2022
in राज्य
A A
wedding
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur, rajasthan) में दो दिन पहले एक सामूहिक विवाह समरोह में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ जमकर माहौल बनाया गया। सरेआम दूल्हा-दुल्हनों को हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ दिलाई गई। इस शादी में कैबिनेट मंत्री भी शरिकत करने पहुंचे थे। लेकिन शाम को हिंदू धर्म के विरोध में जो कुछ हुआ उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर न मंत्री कुछ बोल रहे हैं न स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने खुलकर आवाज उठाई है।

यह पूरा मामला भरतपुर जिले के कुम्हेर कस्बे का है। यहां संत रविदास सेवा विकास समिति के तत्वाधान में दलित समुदाय की तरफ से सामूहिक विवाह (Collective wedding) सम्मेलन का आयोजन किया गया। विवाह सम्मेलन के दौरान परिणय सूत्र में बंधे सभी जोड़ों और लोगों को बौद्ध धर्म में परिवर्तित करवाया गया।

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

किसी भी हिंदू देवी देवता को नहीं मानेंगे
इस विवाह सम्मेलन में सभी दूल्हा – दुल्हनों को हाथ उठाकर प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसमें कहा गया कि ‘आज से हम किसी भी हिंदू देवी देवता की पूजा नहीं करेंगे (‘Won’t worship Hindu gods’) और ना ही ब्राह्मणों के हाथों से क्रियाकलाप कराएंगे। ब्रह्मा विष्णु महेश, श्री राम श्री कृष्ण सहित किसी भी हिंदू देवी देवता को नहीं मानेंगे, बल्कि आज से भगवान बुद्ध की पूजा करेंगे।’

’20 नवंबर से मैं शपथ लेता हूं...’
सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी नवविवाहित जोड़ों को यह शपथ दिलाई गई। इसमें कहा गया कि ’20 नवंबर 2022 से मैं शपथ लेता हूं कि मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही मैं इनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा तथा उनकी पूजा नहीं करूंगा। मैं हिंदू धर्म के किसी भी देवी देवता को नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा। मैं ऐसा कभी नहीं मानूंगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। ऐसे प्रचार को मैं पागलपन समझता हूं। मैं ना कभी श्राद्ध करूंगा ना कभी पिंडदान करूंगा। मैं बौद्ध धर्म के विरोध में कभी कोई बात नहीं करूंगा। मैं इस सिद्धांत को मानूंगा कि सभी मनुष्य समान है। मैं भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का पूरा पालन करूंगा।

कुम्हेर कस्बे में बंद का आह्वान
दलितों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में परिवर्तित (The mass conversion event) होने की चर्चाएं पूरे इलाके में फैल गई हैं। इसी मामले में अब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने की बात कही गई है। साथ ही कुम्हेर कस्बे में इस घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया है।

मंत्री ने कहा, कानूनी कार्रवाई की जाएगी
कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने इस मामले में कहा कि यदि जानबूझ कर हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है या इस तरह की हरकत कोई करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि इस तरह के मामलों पर कार्रवाई होनी जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Devbhoomi is blazing, incidents 45 times in two decades

धधक रही देवभूमि, दो दशक में 45 गुना घटनाएं!

May 9, 2024
UP Braj Tirtha Vikas Parishad

UP ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कार्य योजना 2025-26 के प्रस्तावों को जनप्रतिनिधियों ने दी मंजूरी

April 23, 2025
India-Canada

Canada में हिंदुओं पर हमले के बाद तगड़े Action की तैयारी में भारत?

November 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.