Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं थी वरना राजस्थान जैसी स्थिति होती!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 18, 2022
in राज्य, विशेष
A A
Sukhvinder Singh Sukhu
8
SHARES
252
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश यूनिट में कोई अंतर्कलह नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल मुख्यमंत्री पद के लिए ‘होड़’ थी, क्योंकि तीन-चार दावेदार थे। उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत होता, तो राजस्थान जैसी स्थिति हो जाती। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस का कोई भी विधायक बीजेपी में शामिल नहीं होगा और पार्टी की सरकार लोगों के वास्ते काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के वादे को पूरा करेगी।

सुक्खू ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमने वित्त सचिव से बात की है। एक रणनीति के तहत हम जानते हैं कि हमें कहां से धन का सृजन करना है और हमें कहां निवेश करना है। हमने पुरानी पेंशन योजना शुरू करने पर काम किया है और हम इसे कैबिनेट की पहली बैठक में पेश करेंगे।’

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

जल्द होगा कैबिनेट विस्तार
अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि यह जल्द ही होगा। उन्होंने कुछ विधायकों द्वारा मंत्री पद के लिए लामबंदी किये जाने संबंधी खबरों का खंडन किया। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा की 68 में से 40 सीट पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने सुक्खू (58) को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री समेत कुछ अन्य दावेदार भी शामिल थे।

हमीरपुर जिले के नदौन से चार बार के विधायक सुक्खू ने 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह की खबरों को खारिज किया, लेकिन स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ थी।

राजस्थान में कांग्रेस को करना पड़ा था विद्रोह का सामना
सुक्खू ने कहा, ‘होड़ मुख्यमंत्री पद के लिए थी, पार्टी के भीतर कलह नहीं है। तीन-चार लोग मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। आप देख सकते हैं कि अब तक हमने कैबिनेट विस्तार नहीं किया है। अगर कुछ गलत होता तो राजस्थान जैसी स्थिति हो जाती।’

राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को 2020 में उपमुख्यमंत्री और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट के विद्रोह का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कांग्रेस ने तब स्थिति को शांत करने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन तब से दोनों गुटों में तनातनी चल रही है।

सुक्खू ने विपक्षी दल बीजेपी पर इन खबरों को लेकर भी निशाना साधा कि कांग्रेस के कुछ विधायक उससे हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का कोई सदस्य पार्टी नहीं छोड़ेगा।’ उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने भाजपा के ‘कुशासन’ के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि देश बेरोजगारी और महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों का सामना कर रहा है, लेकिन बीजेपी राहुल गांधी के भाषण का मजाक बनाने सहित विभिन्न हथकंडों का इस्तेमाल कर लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।

अपने वादे पूरा करेगी सरकार
हिमाचल सीएम ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना की और कहा कि पैदल मार्च का उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और धर्म और जाति के नाम पर समाज में फैलाई जा रही नफरत को दूर करना है। सुक्खू ने पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया और प्रभावी प्रचार रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के वास्ते काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और विधानसभा चुनाव में लोगों से किए गए 10 वादों को पूरा करेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गाय

गोचर भूमि में गायों के आश्रय का कानून

June 24, 2025
Opposition's

फिर क्यों लौट आया गठबंधन की राजनीति का दौर?

July 18, 2023
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

संसद में उठी मांग, देश का नाम India हटा कर सिर्फ भारत रखा जाए

July 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.