Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

अमेरिकी चुनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का क्या पड़ेगा असर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 1, 2024
in विशेष, विश्व
A A
17
SHARES
576
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में यह एक अप्रत्याशित घटना है कि किसी पूर्व राष्ट्रपति को अदालत ने दोषी माना हो। कोई पदासीन राष्ट्रपति भी अब तक अदालत से दोषी साबित नहीं हो सका है। मगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘हश मनी’ मामले में अदालत ने कुसूरवार माना है। दिलचस्प बात है कि वह अपने देश की एक बड़ी पार्टी (रिपब्लिकन) की तरफ से राष्ट्रपति पद के सबसे प्रबल उम्मीदवार भी हैं, हालांकि उनके नाम का अधिकृत एलान अभी बाकी है। सवाल है कि इस पूरे घटनाक्रम से अमेरिकी राजनीति में क्या बदलाव आएगा ? पेश है एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा की खास रिपोर्ट

कई लोगों का कहना था कि ट्रंप यदि दोषी साबित होते हैं, तो वे उनके लिए वोट नहीं करेंगे। मगर इस एक घटना- मात्र से उनका विशाल समर्थक-वर्ग प्रभावित होगा, यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता। इसे ट्रंप के उस बयान से भी समझा जा सकता है, जो अदालती टिप्पणी के ठीक बाद आया। उन्होंने कहा, इस मामले के निपटारे में जमकर धांधली की गई। असली फैसला तो 5 नवंबर को लोगों द्वारा सुनाया जाएगा और वे यह जानते हैं कि यहां क्या हुआ है? इतना ही नहीं, इससे भी कहीं अधिक गंभीर मामले उन पर चल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

program was organized on Hindu Empire Day

हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

June 27, 2026
bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Load More

घटनाक्रमों में जो मुद्दे अभी सुर्खियों में

फिर, कई ‘स्विंग स्टेट’ में, यानी जिन राज्यों के वोटर साफ-साफ किसी पार्टी के समर्थक नहीं हैं, ट्रंप को थोड़ी-बहुत बढ़त ही मिली हुई है। ऐसे में, ताजा घटनाक्रम से लोगों का मन शायद ही बदले। अलबत्ता, कयास यही प्रबल है कि ट्रंप-समर्थक अब कहीं अधिक गोलबंद हो जाएंगे, क्योंकि वे सब इसे राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा मानते हैं। हालांकि, इन सबसे स्विंग वोटर कितने प्रभावित होंगे, यह गौर करने वाली बात होगी। नजर इस बात पर भी बनी रहेगी कि इन सब घटनाक्रमों में जो मुद्दे अभी सुर्खियों में हैं, वे अपना असर कितना बचा सकेंगे ? इन मुद्दों में महंगाई, आव्रजन, चीन से जुड़ी आर्थिक नीतियां, विभिन्न युद्धों में अमेरिकी इमदाद आदि महत्वपूर्ण हैं।

ट्रंप-समर्थकों का ध्रुवीकरण तेज

उल्लेखनीय यह भी है कि अमेरिकी मीडिया वहां की राजनीति की तरह दो धड़ों में बंटा है। वहां का दक्षिणपंथी मीडिया घराना इसमें राजनीतिक साजिश ढूंढ़ रहा है और मतदाताओं पर बहुत ज्यादा फर्क न पड़ने के दावे कर रहा है। उसके मुताबिक, ट्रंप के व्यक्तित्व या उनकी कमियों के बारे में लोगों को पहले से जानकारी है। फिर भी, यदि ट्रंप राष्ट्रपति पद के दावेदार के रूप में इतनी मजबूती से उभरे हैं, तो इसका सीधा अर्थ यही है कि लोग उनकी कमियों को स्वीकार करके उनके साथ खड़े हैं। उनके मुताबिक, इससे ट्रंप-समर्थकों का ध्रुवीकरण तेज ही होगा। एक चर्चा यह भी चल रही है कि अगर ट्रंप चुनाव जीतते हैं, तो डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं पर भी ऐसे मामले चलाए जा सकते हैं। यानी, एक कानूनी मामले को वहां राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके दूरगामी असर पड़ सकते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी में अपना राजनीतिक भविष्य

कहा जा रहा है कि रिपब्लिकन के अंदर जो नेतागण ट्रंप के विरोधी हैं, वे अब उन पर कहीं अधिक हमलावर हो सकते हैं, लेकिन सच यह भी है कि विरोधी अब बचे कहां हैं ? जिन-जिन लोगों ने अब तक ट्रंप को घेरने की कोशिश की, वे चुनावी जंग से बाहर निकल चुके हैं। भारतवंशी निक्की हेली का ही उदाहरण देखिए। एक समय वह और डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने थे और उनके बीच सीधा मुकाबला हो रहा था, लेकिन जब से निक्की हेली की हार हुई है, तब से उनको यह लगने लगा है कि यदि रिपब्लिकन पार्टी में अपना राजनीतिक भविष्य देखना है, तो ट्रंप का सहयोग करना ही होगा। देखा जाए, तो यह अध्ययन का विषय भी है कि ट्रंप इस कदर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक वर्ग को नियंत्रित करते हैं कि पार्टी की अपनी पहचान ही खत्म होती दिख रही है। रिपब्लिकन पूरी तरह से ट्रंप की पार्टी बनती जा रही है।

ट्रंप को क्या सजा मिलेगी?

अदालत द्वारा दोषी साबित होने के बाद कयास जारी है कि ट्रंप को क्या सजा मिलेगी? उनको जेल जाना होगा क्या? या, इससे उनकी उम्मीदवारी पर कितना असर होगा ? अमेरिकी कानून के मुताबिक, पहली बार दोषी साबित होने वाले अपराधी को समाज की सेवा करने या अर्थदंड जैसी सजाएं आमतौर पर सुनाई जाती हैं। डोनाल्ड ट्रंप को भी इसका लाभ मिल सकता है। यह अंदेशा नाममात्र ही है कि उनको जेल होगी। ऐसे में, उनकी उम्मीदवारी पर शायद ही कोई असर पड़ेगा। ट्रंप समर्थक इस वजह से भी उत्तेजित नहीं दिखते।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nepali Parliament

भारत की भैंस पर नेपाली संसद में मचा बवाल

June 6, 2023
RSS

संघ की प्रतिज्ञा थी- ‘मैं हिन्दूराष्ट्र को स्वतंत्र कराने के लिए ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ का घटक बना हूं!’

August 16, 2025
trump

अमेरिका पर ही भारी पड़ सकता है ‘टैरिफ युद्ध’

July 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.