Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या फिर लौटेंगे वो दिन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 23, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Corona
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : चीन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, और ब्राजील में कोरोना के बढ़ते मामलों ने दुनिया को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। चीन में कोरोना से सबसे ज्यादा बुरे हाल हैं। चीन में अस्पतालों में दवाइयों की किल्लत हो गई है साथ ही अस्पतालों में बेड भी कम पड़ गए हैं। मरीज जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। चीन की मौजूदा समय की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर 2020-21 का वो दौर याद आ गया है जब भारत में भी लोगों इस महामारी का सबसे बुरा दौर देखा था।

फिर आशंकित लोग

इन्हें भी पढ़े

WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

भारत में कोरोना की स्थिति की समीक्षा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बैठक की। टीवी न्यूज चैनलों पर भी एखदम से कोरोना की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र और यूपी सरकार भी अपने-अपने राज्यों में कोरोना मामलों को लेकर बैठकें कर रही हैं। ऐसे में देश में लोग एक बार फिर से आशंकित होने लगे हैं। लोगों को डर है कि कहीं एक बार फिर हालात ऐसे ना हो जाएं कि घर से निकलना दूभर हो जाए, लॉकडाउन का सामना करना पड़े, सड़कें फिर सूनी हो जाएं, बिना टेस्टिंग या बिना कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट के कहीं आने-जाने में परेशानी हो। दरअसल लोगों की आशंका बेवजह नहीं है, यह ऐसा दौर है जिससे हर कोई गुजरा है। स्कूल-कॉलेज बंद हो गए थे, घर ही दफ्तर बन गए थे। सड़कें खाली हो गई थीं और पुलिस की गाड़ियों का सायरस या फिर एंबुलेंस की आवाज ही कानों में पड़ती थी।

विशेषज्ञों का क्या कहना

कोविड 19 वर्किंग ग्रुप NTAGI के अध्यक्ष एनके अरोड़ा कह चुके हैं कि भारत में बड़े पैमाने पर लोगों को कोविड के खिलाफ टीके की दो डोज लग चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत में चीन की तरह व्यापक रूप से कोविड संक्रमण फैलने के आसार काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि हम चीन की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। भारत में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है पर ऐतिहायत के तौर पर खुद ही पहल कर लोगों को अपना ध्यान रखा होगा। एनके अरोड़ा ने कहा कि भारत में फिलहाल करोनो के मामले काफी कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी कह चुके हैं कि हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि देश के सिर्फ 27-28 फीसदी लोगों ने अभी कोरोना टीकों बूस्टर डोज लगवाई है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए बूस्टर डोज जरूरी है। साथ ही उन्होंने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने को कहा हूं।

भारत में सितंबर में आए BF.7 के मामले

चीन में फिलहाल बढ़े मामलों के लिए ओमिक्रॉन BF.7 सब-वैरिएंट जिम्मेदार है। वहां अगले तीन माह में तीन कोरोना लहरें आने का खतरा है। इससे 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं और 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका जताई गई है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में सितंबर में BF.7 सब-वैरिएंट के केस आए थे, हालांकि लोग घर में ही खुद ठीक हो गए और उनको अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को पैनिक या डरने की बजाए सतर्क रहने की जरूरत है। AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया अब मेदांता हॉस्पिटल में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं का कहना है कि कोरोना से बचाव करने के लिए लोगों को खुद से पहल करनी होगी। मास्क पहनना लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा। इसके साथ ही अपने आसपास और अपनी सफाई का ध्यान रखना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
AAP' Vs BJP

कैसे केजरीवाल ने गुजरात चुनावों को ‘आप’ बनाम भाजपा में बदला?, जानें

September 25, 2022

कांटे का होगा 2024 का चुनाव!

October 6, 2022

संयुक्त राष्ट्र में गांधीवादी विचार और दर्शन पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा भारत

February 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां
  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.