बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने यात्रियों और संबंधित परिवार के सदस्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646
पाली मारवाड़ के लिए: 02932250324
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं.
ट्रेन के भीतर हुई कंपन और पटरी से उतर गए डिब्बे
बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्रा ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन से निकलने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई. हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे. 15-20 मिनट के भीतर एंबुलेंस आ गई थी और लोगों को निकलाने का काम शुरू हो गया.






