Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

किस किस का जिक्र कीजिए?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 2, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास


यह सिर्फ वर्ष 2022 की बात नहीं है, हर साल की बात है। भारत वह देश है जिसे किसी बात से फर्क नहीं पड़ता। साल आते हैं चले जाते हैं। दुनिया एक कदम आगे बढ़ती है, हम जहां खड़े हैं वहीं कदमताल करते हैं या पीछे चले जाते हैं। किसी को कोई चिंता नहीं होती। हाल में फुटबॉल का विश्व कप हुआ। दुनिया की 32 श्रेष्ठ टीमों ने उसमें हिस्सा लिया। हम कभी उसका हिस्सा नहीं रहे हैं लेकिन कोई बात नहीं है। अगली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें एशिया की आठ टीमें होंगी। तब भी नहीं पहुंचे तो कोई बात नहीं है। दुनिया की दूसरी टीमों को खेलते देख कर तालियां बजाएंगे। हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है लेकिन उसमें भी ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारत ने 42 साल पहले 1980 में जीता था। वह भी तब जब रूस में हुए ओलंपिक आयोजन का पश्चिम के कई देशों ने बहिष्कार किया था। सोचें, 1928 से 1956 तक लगातार छह गोल्ड मेडल जीतने वाला देश 42 साल से गोल्ड नहीं जीत सका। लेकिन किसको क्या फर्क पड़ता है।

इन्हें भी पढ़े

skyroot vikram-1

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

August 28, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

August 27, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

हॉलीवुड की फिल्म ‘अवतार’ भारत में धूम मचा रही है। भारत की किसी भी भाषा में बनी किसी फिल्म से ज्यादा कमाई हो रही है। लेकिन हम गर्व से विदेशी फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर कर रहे हैं। हमें इस बात की परवाह नहीं होती कि हम क्यों नहीं ऐसी फिल्में बनाते हैं! हमारे कथित शो मैन क्यों ग्रैंड फिल्मों के नाम पर भोंडी फिल्में बनाते हैं, इसकी भी हमें चिंता नहीं। ‘अवतार’ देखते हुए हम इस बात को लेकर आंदोलित रहते हैं कि अमुक हिंदी फिल्म के अमुक गाने में हीरोइन ने भगवा रंग की बिकनी और हीरो ने हरे रंग की कमीज कैसे पहनी? भारत का फिल्म प्रमाणन बोर्ड तो ऐसा चिंता में रहता ही है। केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री भी इस चिंता में रहते हैं। उनकी चिंता देख कर करोड़ों लोग आश्वस्त होते हैं कि देखों उनके चुने हुए लोग उनके भले के लिए काम कर रहे हैं। विधर्मी उनकी भावनाओं को आहत नहीं कर पाएगें।

हॉलीवुड में ऑस्कर की तैयारी चल रही है। हम इस बात से खुश हैं कि हमारे यहां की दो-तीन फिल्में शॉर्ट लिस्ट हुई हैं। लगभग सौ साल के इतिहास में भारत की सिर्फ चार फिल्में शॉर्टलिस्ट हो पाई हैं। लेकिन क्या फर्क पड़ता है। अभी नवंबर के महीने में नोबल पुरस्कारों की घोषणा हुई। हर साल की तरह इस साल भी भारत के किसी वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री, साहित्यकार का नाम उसमें नहीं था। आखिरी बार कोई 110 साल पहले भारत को साहित्य का नोबल मिला था। फिर कभी नहीं मिला। रविंद्रनाथ टैगोर हिंदुस्तान में रह कर नोबल हासिल करने वाले पहले व्यक्ति थे और दूसरे व्यक्ति चंद्रशेखर वेंकटरमन थे। इन दोनों को अपने ओरिजिनल काम के लिए नोबल मिला।

वेंकटरमन को दुनिया रमन इफेक्ट के लिए जानती है। वे एशिया के पहले व्यक्ति थे, जिसे विज्ञान की किसी शाखा का नोबल मिला था। वह भी अंग्रेजों के राज में 1930 में। आजादी के बाद न किसी को साहित्य का नोबल मिला और न विज्ञान का। आजादी के बाद मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी ही ऐसे थे, जो भारत में रह कर काम कर रहे थे। बाकी जिनको भी नोबल मिला है वे सब विदेश में रह कर किसी विदेशी संस्था के लिए काम करते थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sonia-Rahul

सोनिया और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दाखिल की चार्जशीट

April 16, 2025
Israel War

इस्राइल ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘मुसलमान देशों की यात्रा न करें’

October 21, 2023
father's day

पिता की ताकत… एक साधारण इंसान की असाधारण कहानी !

June 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.