Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

किसे कैसे जज करें?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 7, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
journalism
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रणव प्रियदर्शी


क्या यह सही है कि आदमी को हमेशा उसके काम से से ही जज करना चाहिए? यानी साहित्यकार को उसकी साहित्यिक कृतियों से तो संपादकों को उनके अखबारों, पत्रिकाओं या चैनलों की क्वॉलिटी से और इसी तरह रिपोर्टरों को उनकी रिपोर्टों से?

इन्हें भी पढ़े

Telegram

4 साल से कह रहे, लेकिन… सरकार-टेलीग्राम का सालों का झगड़ा खुल गया

June 18, 2026
NTA

NEET- UG : अभ्यर्थियों के लिए NTA बड़ी अपील, सोशल मीडिया की अफवाहों से रहें दूर

June 18, 2026
new parliament

विपक्ष में बगावत से बदला संसद का समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन बिल पास कराने के करीब पहुंचा एनडीए

June 18, 2026
shiv sena ubt

टूट की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय बैठक में केवल तीन सांसद पहुंचे, 6 रहे नदारद

June 18, 2026
Load More

सवाल पुराना है लेकिन अलग-अलग संदर्भों में नए-नए रूप धरकर सामने आता रहता है। मैंने जब पत्रकारिता शुरू की थी, तब भी ये सवाल उठे थे जो मुझे स्वाभाविक ही बिलकुल नए लगे थे। कहावत है, सावन जनमा सियार और भादो आई बाढ़, बोला ऐसी बाढ़ जिंदगी में देखी ही नहीं थी। मुंबई के पत्रकार जगत में तब एक प्रसिद्ध साप्ताहिक पत्रिका से सेवानिवृत्त हुए एक कद्दावर संपादक के कथित तौर पर आतंकित करने वाले व्यक्तित्व की काफी चर्चा थी। कहा जाता था, उनकी टीम के लोगों पर उनका इस कदर खौफ रहता था कि बहुतों का मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा था। हालांकि इस वर्जन को चुनौती देते स्वर भी मौजूद थे। सो, इन परस्परविरोधी आख्यानों से उलझे मन को इसी सूत्र ने सहारा दिया कि हमें इससे क्या मतलब कि वह अपनी टीम के साथ किस तरह पेश आते थे। एक संपादक के तौर पर उनका कद पत्रिका की क्वॉलिटी पर निर्भर करता है, जिसे लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है। सो, आप व्यक्ति पर चाहे जो भी सवाल उठाएं, उससे संपादक की छवि पर कोई आंच नहीं आती, न ही आनी चाहिए।

बाद के दिनों में कुछ ऐसे ही सवाल रिपोर्टरों को लेकर उठे। जिस अखबार से मैं उस वक्त जुड़ा था, उसमें सबसे अच्छी रिपोर्ट्स लेकर आने वाले रिपोर्टरों के बारे में कहा जाता था कि वे रैकेटियर हैं। फिर वही व्याख्या काम आई कि जो अच्छी रिपोर्ट लाए वह अच्छा रिपोर्टर। जो सत्यव्रती रिपोर्टर हैं, उन्हें अपनी ईमानदारी और सचाई की बदौलत बेहतर रिपोर्ट लाकर उन कथित रैकेटियर रिपोर्टरों को नीचा दिखाना चाहिए न कि झूठे-सच्चे आरोपों के जरिए। ऐसे ही कुछ सम्माननीय साहित्यकारों की क्षुद्रता की प्रचलित कहानियों से साबका पड़ा तो इसी दलील ने भ्रम के जाले साफ किए।

मगर जिंदगी आसान जवाबों से हार कर कठिन सवाल पेश करना बंद थोड़े ही करती है। कुछ समय बाद एक ऐसे संपादक के खिलाफ यौन शोषण के आरोप बाहर आने शुरू हुए, जिन्हें युवावस्था के दिनों से ही लगभग आदर्श के रूप में देखता आ रहा था। इन आरोपों के झटके से उबरा भी नहीं था कि एक अत्यंत सम्मानित बुजुर्ग साहित्यकार के खिलाफ उनके दिवंगत होने के बाद ऐसा वीभत्स आरोप सामने आया कि अंतरात्मा हिल उठी। जिसके साहित्य से इतनी प्रेरणा और ताकत मिलती रही है, उसका यह रूप कैसे बर्दाश्त किया जाए। इस झटके ने हाथ से वह सूत्र भी छुड़ा दिया जो अब तक उलझन दूर करने के काम आता था। मैं वह छूटा सिरा दोबारा पकड़ने की कोशिश कर रहा था और जिंदगी मुस्कुरा रही थी कि बच्चू कब तक बचोगे आसान जवाबों की आड़ में।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गरीबी

अब प्रश्न औचित्य का

January 21, 2023
मंत्री पंकज चौधरी

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी कई मायनों में नंबर एक : पंकज चौधरी

February 23, 2024
नक्सलवाद

नक्सलवाद को मात, ग्रामीण सरकारी योजनाओं के साथ

May 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 4 साल से कह रहे, लेकिन… सरकार-टेलीग्राम का सालों का झगड़ा खुल गया
  • सनी देओल-आमिर के ‘बंटवारा 1947’ टीज़र ने दिया मानवता का संदेश!
  • E20 फ्यूल से पहले ये गलतियां आपकी गाड़ी का बीमा कैंसिल करवा देंगी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.