जयपुर: राजस्थान के जयपुर में कोरोना के ओमिक्रोन XBB.1.5 का पहला केस मिला है। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति सीकर का रहने वाला बताया जा रहा है और हाल ही में विदेश से लौटा था।
बता दें कि युवक 19 दिसंबर को अमेरिका से जयपुर आया था और 22 दिसंबर को मरीज़ को तेज बुखार आया था जिसके बाद 23 दिसंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थ। वहीं इसके बाद सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई, जिसमें अमेरिकन वेरिएंट का पता चला।
बता दें कि अमेरिका में इस नए वेरिएंट ने कोहराम मचा रखा है। इसकी वजह से ही US में कोरोना केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहां फिलहाल कुल केसों में XBB और XBB.1.5 के करीब 44 फीसदी मामले मिले हैं।
जानिए क्या है XBB.1.5 वेरिएंट?
-कोविड का XBB.1.5 वेरिएंट XBB का सब-वेरिएंट है जो कि BA.2.75 और BA.2.10.1 से मिलकर बना है।
-सिंगापुर, बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में XBB और XBB.1 के कई मामले सामने आए है।
-ये नया वेरिएंट BF.7 की तुलना में ज्यादा संक्रामक है
– BF.7 वेरिएंट इतना खतरनाक है कि चीन की स्वास्थ व्यवस्था चरमरा गई है।







