Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को खोजना होगा 210 का जवाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 9, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
29
SHARES
965
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी उत्साहित है। यात्रा के बीच राहुल गांधी को लेकर कुछ अच्छी खबरें भी सामने आती हैं। कुछ दलों की ओर से यह बात कही जाती है कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी दलों की अगुवाई कर सकते हैं। अभी लोकसभा चुनाव से पहले 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है। कौन किसके साथ जाएगा इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस की ओर से एक संदेश विपक्षी दलों को देने की कोशिश हुई। कुछ दिन पहले पार्टी के महासचिव की ओर से कहा जाता है कि बीजेपी का राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र विकल्प उनकी पार्टी है और यह नामुमकिन है कि विपक्षी एकता के नाम पर कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में सिर्फ 200 सीट पर लड़े। कांग्रेस की ओर से जो बात कही गई उसमें एक बात यह भी है कि त्याग के लिए कांग्रेस ही नहीं है सिर्फ। दूसरे दलों को भी इस बारे में सोचना होगा। कांग्रेस की ओर से जो बात कही गई है उससे पहले कांग्रेस को भी 210 सीटों का जवाब खोजना होगा। 210 सीटें अधिक लेकिन राज्य सिर्फ चार।

वो जमाना चला गया… कांग्रेस की ओर से क्या कहा गया
2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की बात तो की जाती है लेकिन यह कैसे संभव होगा इसको लेकर कई सवाल हैं। हालांकि इन सब सवालों के बीच यह कहा जाता है कि बीजेपी का राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी ही है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने पिछले दिनों कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में सिर्फ 200 सीट पर लड़े यह कैसे संभव। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकजुटता का मतलब कुछ लेना और कुछ देना है। जयराम रमेश ने कहा कि अब वो जमाना चला गया जब कांग्रेस विपक्षी दलों को सिर्फ दिया करती थी। कांग्रेस महासचिव की ओर से जो बात कही गई है उससे एक बात तो तय है कि यदि विपक्षी दल साथ आते हैं तो नेता कौन होगा इससे पहले सीटों को लेकर भी टकराव देखने को मिल सकता है। सीटों का गणित सुलझाए बगैर कोई राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बने इसकी गुंजाइश काफी कम बची है। कांग्रेस की ओर से जो बात 200 सीटों को लेकर कही जा रही है उससे पहले इन 210 सीटों का भी जवाब उसे ही खोजना पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़े

चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Nihang Sikhs clash with police

कर्णप्रयाग विवाद के बीच उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंग सिखों और पुलिस में झड़प, कुल्हाल सीमा पर बढ़ा तनाव !

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
Load More

क्या है 210 सीटों का गणित, इन चार राज्यों से निकलेगा हल
वर्तमान समय में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। इन 543 सीटों में से 210 सीटें केवल चार राज्यों से आती हैं। लोकसभा की सबसे अधिक सीटें उत्तर प्रदेश में है। यहां कुल 80 सीटें हैं। इसके बाद महाराष्ट्र जहां 48 सीटें और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल जहां से लोकसभा की 42 सीटें हैं। इसके बाद इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है बिहार जहां 40 सीटें हैं। पूर्व के चुनावों में यह देखने को मिला है कि जो भी दल इन राज्यों में बढ़त बनाने में कामयाब हुए उनकी दिल्ली की राह आसान हो गई। बीजेपी की दो बार से शानदार जीत के पीछे भी इन चार राज्यों का काफी योगदान है। अब कांग्रेस को भी इन 210 सीटों का जवाब खोजना होगा और रही बात चुनाव से पहले गठबंधन की तो सीटों को लेकर यहां मामला जरूर अटकेगा। बात सबसे पहले यूपी की-

यूपी: बात सबसे पहले देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश की। यहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं जो किसी भी राज्य से कहीं अधिक है। पिछले चुनाव की बात की जाए तो यहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार जाते हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलती है वह भी रायबरेली की। यहां से सोनिया गांधी जीत हासिल करने में कामयाब हुईं। इस बार 2024 से पहले कोई गठबंधन विपक्षी दलों के बीच होता है तो उसमें समाजवादी पार्टी और बसपा का स्टैंड बहुत मायने रखता है। बीजेपी के बाद प्रदेश में सपा का दूसरा सबसे बड़ा जनाधार है। उसके बाद बहुजन समाज पार्टी है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या हश्र हुआ सबने देखा। वर्तमान राजनीतिक समीकरण को देखा जाए तो यहां विपक्षी दलों के बीच अखिलेश की ही चलेगी। ऐसे में कौन समझौता करेगा यह देखने वाली बात होगी। हालांकि यह सबकुछ गठबंधन पर निर्भर करेगा।

महाराष्ट्र: यूपी के बाद सबसे अधिक लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में है। यहां पर लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस राज्य से भी कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट आई। हालांकि महाराष्ट्र में इस बार राजनीतिक समीकरण अलग है। पिछली बार शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन था लेकिन अब मामला अलग है। महाराष्ट्र में अब विपक्षी दलों की बात की जाए तो इसमें उद्धव ठाकरे की पार्टी है। शरद पवार की एनसीपी है और कांग्रेस। इन 3 दलों का मुख्य गठबंधन है और एकनाथ शिंदे के अलग होने से पहले इनकी ही राज्य में सरकार थी। अब 2024 में इन तीन दलों के बीच गठबंधन होता है तो कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा यह देखने वाली बात होगी।

बंगाल: तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है और यहां पर लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। यहां पिछले चुनाव में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के ही बीच देखने को मिला था। कांग्रेस को इस राज्य में केवल 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। सीटों के लिहाज से यह राज्य काफी अहम है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी विपक्षी दलों की नेता बनने के लिए कोशिश कर रही हैं और इस राज्य में कांग्रेस और टीएमसी के बीच क्या कोई गठबंधन होगा यह भी देखना काफी दिलचस्प होगा। विपक्षी दलों में कांग्रेस और टीएमसी के अलावा वामदल भी है। इन तीनों का गठबंधन हुआ तभी सही मायने में विपक्ष का गठबंधन माना जाएगा।

बिहार: अब बारी बिहार की जहां की जनता सियासी तौर पर काफी जागरूक मानी जाती है। बिहार चौथा राज्य है जहां लोकसभा की सीटें अधिक हैं। यहां कुल 40 सीटें हैं। इस राज्य में भी समीकरण इस बार अलग है। पिछले लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन था और इस गठबंधन ने शानदार जीत हासिल करते हुए 40 में से 39 सीटों पर कब्जा जमाया था। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। लेकिन इस बार अब आरजेडी-जेडीयू दोनों साथ हैं। इन दोनों के अलावा कांग्रेस भी है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि जेडीयू और आरजेडी के बीच कांग्रेस की यहां कितनी चलती है। हालांकि यह गठबंधन पर ही निर्भर करेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मंदिर, मंडल और भारत, 2024 में विपक्ष को धराशायी करने के लिए BJP का प्लान!

September 9, 2023
अध्यक्ष लालचंद शर्मा

बढती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

March 1, 2023
India air defense

S-400, पृथ्वी, आकाश…भारत का अभेद्य रक्षा कवच, जिससे टकराने की हिम्मत किसी की नहीं !

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.