नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपित मंत्रियों व आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को बचाने में सरकारी पैसा खर्च करने का आरोप लगाया है। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप सरकार ने सिर्फ पिछले आठ माह में आरोपित आप नेताओं का केस लड़ने के लिए दो वकीलों को 23. 97 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
नेताओं को बचाने के लिए सरकार खर्च रही रुपये
प्रेस वर्ता में उन्होंने का कि एक समय मुख्यमंत्री सोमनाथ भारती की वकालत कि प्रशंसा करते रहते थे। लेकिन, आप नेताओं को बचाने के लिए इन्हें आगे करने की जगह अन्य बड़े नेताओं को भारी भरकम भुगतान किया जा रहा है।
आबकारी नीति बनाकर सरकार ने किया घोटाला
बीजेपी सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा यह आरोप लगाते हैं कि भाजपा व कांग्रेस एक जैसे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आबकारी नीति में अनियमितता में भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को वकील बनाया है। इनके साथ आप के संस्थापक सदस्य राहुल मेहरा दिल्ली सरकार के वकील हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पहले आबकारी नीति बनाकर घोटाला किया।
CM आवास में स्विमिंग पूल के लिए खर्च हुए 21 करोड़ रुपये
अब उस घोटाले को छिपाने और अपने नेताओं को बचाने के लिए वकीलों पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं। आप के शासनकाल में दिल्ली में अस्पताल और स्कूल नहीं बना लेकिन मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दिल्ली के विकास के लिए बजट में आवंटित पैसे खर्च नहीं किए गए। अब सरकार बजट को सरप्लस बताने में लगी हुई है।







