Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में यहां BJP का हुआ कब्जा तो MCD में दिखाई देगा LG-CM जैसा पॉवर क्लैश!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 15, 2023
in दिल्ली
A A
दिल्ली नगर निगम
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच काफी समय से अधिकारों को लेकर जंग जारी है. टकराव की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच अधिकारों की यह जंग एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. कमोवेश, यही हालात दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर (Mayor), स्टैंडिंग कमेटी (Standing Committee) और निगमायुक्त (Municipal commissioner) के बीच भी होने के आसार हैं. अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली सरकार की तरह नगर निगम में भी आप (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच तनातनी बढ़ सकती है.

एमसीडी (MCD) में भी दिल्ली सरकार की तरह पावर फाइट की संभावना अभी से दिखने लगी है. वर्तमान में जो सियासी समीकरण एमसीडी में है उसके लिहाज से आप सदन में अपना महापौर बना सकती है. स्थायी समिति पर बीजेपी का कब्जा हो सकता है. दरअसल, स्थायी समिति में कुल 18 सदस्य होते हैं. बीजेपी 12 जोन में से सात सदस्य बना लेने में कामयाब हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो स्थायी समिति पर बीजेपी का कब्जा हो जाएगा. ऐसा होने पर दिल्ली सरकार की तरह निगम में भी पहली बार सत्ता के दो केंद्र होंगे.जब सत्ता के केंद्र दो होंगे तो टकराव होना भी वाजिब है.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

एमसीडी में टकराव क्यों?
दिल्ली नगर निगम में अधिकांश प्रस्ताव स्थायी समिति से पारित होकर सदन में पहुंचते हैं. सदन उन पर अंतिम निर्णय लेता है. जब सत्ता के दो केंद्र होंगे तो​ किसी भी दल के लिए सदन और स्थायी समिति में प्रस्ताव पारित कराना कठिन हो सकता है. प्रस्ताव पारित नहीं होगा तो विवाद को गंभीर बनने से रोकना भी नामुमकिन जैसा ही होगा. इसके अलावे एमसीडी में मेयर, स्टैंडिंग कमेटी और निगमायुक्त के अधिकार भी अलग-अलग हैं. तीनों कानूनी दायरे में रहकर स्वतंत्र होकर फैसला ले सकते हैं. ऐसे में हित कॉमन न होने पर तीनों एक-दूसरे की राह में रोड़ा बनेंगे. आइए, हम आपको बताते हैं, तीनों के कानूनी अधिकार क्या-क्या हैं?

ए श्रेणी के अधिकारियों की अप्वाइंटमेंट, प्रमोशन और डेप्यूटेशन पर आये अफसर की नियुक्ति का अधिकार सदन के पास है. रिटायर्ड या कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई व दंड देने का अधिकार सदन के पास है. संपत्तिकर की दरें क्या होंगी और किसे छूट दी जानी है, यह अधिकार भी सदन के या​नी मेयर के पास है. 50 हजार रुपए से अधिक की कोई भी अचल संपत्ति किराए पर देने या बेचने का अधिकार महापौर के पास है. महापौर निगमायुक्त से कोई भी रिकॉर्ड मांग सकता है. नीति बनाने या संशोधन के प्रस्ताव पर स्थायी समिति पहले निर्णय लेती है, फिर, वहीं प्रस्ताव सदन में जाता है. अंतिम निर्णय सदन लेता है. पदों के सृजन और पदों को समाप्त करने का अधिकार भी सदन के पास है.

स्टैंडिंग कमेटी

एमसीडी में ठेके वाली परियोजनाओं पर मेयर और निगमायुक्त को पहले स्थायी समिति से मंजूरी लेनी होगी. स्टैंडिंग कमेटी में पास होने के बाद ही इसे मेयर सदन से पास कराने के लिए रख सकते हैं. प्रस्ताव से अहसमत होने पर सदन स्थायी समिति की परियोजना को खारिज कर सकती है. स्थायी समिति प्रस्तावों को वापस कर, विभाग को नये सिरे से समीक्षा करने का आदेश दे सकती है. बड़े व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों के नक्शे और ले-आउट प्लान पास करने का अधिकार स्थायी समिति के पास है. निगमायुक्त की छुट्टी स्वीकृत करने और कौन सी एजेंसी काम करेगी और कौन नहीं का फैसला लेने का अधिकार स्टैंडिंग कमेटी के पास है. निगमायुक्त् की छुट्टी स्वीकृत करने का अधिकार भी स्थायी समिति के पास है. किसी भी परियोजना का बजट तय करने और 50 हजार रुपए तक की कोई भी अचल संपत्ति बेचने और किराए पर देने का अधिकार भी स्टैंडिंग ​कमेटी के पास है.

निगमायुक्त

दिल्ली नगर निगम में अधिकारियों को विभाग आवंटन का फैसला निगमायुक्त ही लेते हैं. निगमायुक्त पांच करोड़ रुपए तक की परियोजना सदन या स्थायी समिति की मंजूरी के बिना भी मंजूर कर सकते हैं. इतना ही नहीं, अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार भी निगमायुक्त के पास है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Message of unity on Vijayadashami

विजयदशमी पर एकता का पैगाम

October 3, 2022
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : जनता ने तय किया 45 साल पुरानी परंपरा का भविष्य

November 12, 2022
Prayagraj Maha Kumbh changed the life of sailor Pintu Mahara's family

प्रयागराज महाकुंभ ने बदल दी नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़

March 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.