Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

BRS की जनसभा में विपक्ष का शक्ति-प्रदर्शन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 18, 2023
in राष्ट्रीय
A A
BRS public meeting
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने खम्मम में एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, केरल के CM पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और CPI महासचिव डी. राजा शामिल हुए।

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कल BJP की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई, उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी है, हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं लेकिन अब वो स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन है। जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

पिनराई विजयन ने कही यह बात
तेलंगाना में बीआरएस की बैठक में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा लोकतंत्र की नींव को तबाह करना चाहती है। आज हम एक नए प्रतिरोध की शुरुआत कर रहे हैं। हमारी सभी देशी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपने से राष्ट्र की अखंडता प्रभावित होगी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भाजपा शासित केंद्र पर देश के लोकतंत्र की नींव को ‘खराब’ करने का आरोप लगाते हुए धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ‘नए प्रतिरोध’ का आह्वान किया। माकपा नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र लगातार देश के संघीय ढांचे को ‘नष्ट’ करने की कोशिश कर रहा है और गैर-भाजपा राज्य सरकारों को निशाना बनाने के लिए राज्यपालों के कार्यालयों का उपयोग कर रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- भाजपा गुमराह कर रही
भारतीय जुमला पार्टी (बीजेपी) देश को गुमराह कर रही है। वे हर चीज हासिल करना चाहते हैं। जहां वह नहीं जीतते वहां उपचुनाव द्वारा जीत जाते हैं।

डी राजा ने कही यह बात
भाकपा महासचिव डी राजा ने बुधवार को कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने और 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे सत्ता से हटाने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत है। राजा ने केंद्र की एनडीए सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक शासन को बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा-आरएसएस गठबंधन के खिलाफ लड़ना होगा और आगामी 2024 के चुनाव में उन्हें हराना होगा। यह संदेश तेलंगाना के क्रांतिकारी केंद्र खम्मम से जाना चाहिए। मैं यहां मौजूद सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों से अपील करता हूं।

केसीआर ने भाजपा को घेरा
भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि ‘रायतु बंधु’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। राव ने एलआईसी के विनिवेश को लेकर केंद्र की आलोचना की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेताओं के साथ यदाद्री मंदिर गए
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को खम्मम शहर में होने वाली बैठक से पहले यदाद्री में स्थित भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के मंदिर जा कर पूजा की। राव सरकार ने इस मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और भाकपा महासचिव डी राजा भी यदाद्री पहुंचे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे ‘दर्शन’ के लिए मंदिर नहीं गए। राव के साथ केजरीवाल, मान और यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नाम बदलने के बाद पहली सार्वजनिक बैठक
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर बीआरएस किए जाने के बाद यह पहली सार्वजनिक बैठक है। इस कारण ये बैठक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इसमें तमाम विपक्षी दलों जैसे- आम आदमी पार्टी (आप), सपा और वामपंथी नेता सभी एक साथ नजर आए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस नेता BJP में शामिल होते ही कांग्रेस की खोल दी पोल

April 4, 2024
The Kashmir Files

घाटी में हिंदू रहें तो कैसे?

June 15, 2022
gold

सोना चमका, रिकॉर्ड तोड़ा, 1 लाख पार का जादू छोड़ा !

June 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.