दिल्ली l दिल्ली में गुरुवार तड़के दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल को नशे की हालत में कार से 10-15 मीटर तक घसीटने के आरोप में 47-वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। बकौल पुलिस, मालीवाल को शख्स ने अपनी कार में बैठने को कहा और मालीवाल द्वारा डांटने के दौरान आरोपी ने शीशा ऊपर किया जिसके चलते उनका हाथ विंडो में फंस गया।







