नई दिल्ली : भविष्य निधि योजना अलग-अलग इंडस्ट्री में लगे लोगों के लिए भारत सरकार की तरफ से दी जाने वाली सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा पहलों में से एक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत में कर्मचारियों के पीएफ का प्रबंधन करता है। ईपीएफओ उद्योगों और संगठनों में लगे कर्मचारियों के लिए तीन योजनाएं चला रही है। ईपीएफ योजना 1952, पेंशन योजना 1995 (ईपीएस) और बीमा योजना 1976 (ईडीएलआई) सरकार की तीन योजनाएं हैं जो पीएफ और पेंशन कवरेज के तहत कर्मचारियों को कवर करती हैं। अभी सरकार EPF पर 8.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने मोबाइल ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।
ऑनलाइन जान सकते हैं पीएफ बैलेंस
गवर्नेंस में डिजिटल तरीकों को अपनाने के साथ कई सर्विस ऑनलाइन मिल रही है। यूजर को किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिस नहीं जाना पड़ता। सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। आप घर बैठे अपने मोबाइ पर भविष्य निधि खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। सब्सक्राइबर्स ऑनलाइन पीएफ बैलेंस जानने के लिए चार सरल तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।







