Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

संसद को बनाएं गंभीर चर्चा का मंच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 9, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष
A A
संसद
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोई माने या न माने, लेकिन संसद है तो लोकतंत्र का मंदिर ही। ऐसा मंदिर जहां 140 करोड़ जनता के प्रतिनिधि देश के वर्तमान और भविष्य को गढ़ते हैं। लेकिन यह मानने में संकोच नहीं होता कि लोकतंत्र का यह मंदिर धीरे-धीरे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के मंच में तब्दील होता जा रहा है। सत्र चाहे बजट का हो या शीतकालीन, या फिर मानसून का, संसद में विधायी कामकाज खानापूर्ति का पर्याय बनता जा रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के भाषणों को देखकर लगा नहीं कि जनप्रतिनिधि देश के भविष्य को और सुनहरा बनाने के बारे में सामूहिक सोच रखते हों। चार दिन चली चर्चा में एक दूसरे को घेरने की राजनीति के अलावा कुछ खास नजर नहीं आया।

चर्चा के दौरान मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप को लेकर आई एक रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर उन्हें आरोपों के घेरे में लिया। प्रधानमंत्री पर अडानी को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए। इस पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया हुई और कहा गया कि इन आरोपों के न कोई सबूत हैं और न कोई आधार है। चर्चा पर जवाब देते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को भी लपेटा तो इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के 2004 से 2014 तक के शासनकाल के घोटालों की चर्चा की और इस दौरान हुईं आतंकी घटनाओं का भी जिक्र किया। संसद में किस नेता का भाषण कैसा था, यह बहस का विषय हो सकता है, लेकिन क्या यह अच्छा नहीं होता कि चर्चा को राष्ट्रपति के अभिभाषण तक ही सीमित रखा जाता। अडानी समूह के बारे में आई रिपोर्ट और शेयर बाजार में हुई उठा-पटक पर अलग से चर्चा कर ली जाती तो क्या बेहतर नहीं होता?

इन्हें भी पढ़े

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे

August 9, 2026
rajnath singh

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जाएगा

August 9, 2026
gobardhan yojana

गोबरधन योजना से देश का गैस आयात बिल 5 अरब डॉलर घटने की उम्मीद!

August 9, 2026
army

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

August 9, 2026
Load More

बीते दो दशक के दौरान संसदीय कार्यप्रणाली पर नजर डाली जाए, तो संसद में सार्थक बहस बंद सी हो गई है। न सांसद तैयारी करके आना उचित समझते हैं और न मंत्री अपने दायित्व को बखूबी निभाते हैं। पूरा संसद सत्र वोटों की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमता नजर आता है। क्या इसे स्वस्थ लोकतंत्र माना जा सकता है? संसद की सार्थकता तभी साबित हो पाएगी, जब दलगत राजनीति को संसद से बाहर छोडक़र देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर कुछ सकारात्मक निष्कर्ष निकालने के प्रयास किए जाएं। संसद को राजनीति से निकाल कर गंभीर चर्चा का मंच बनाने की जिम्मेदारी जितनी विपक्ष की है, उतनी ही सत्ता पक्ष की भी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
nitish-lalu

1991 का वो किस्सा… जब नीतीश-लालू दुलारचंद यादव से वोट मांगने ‘टाल’ गए थे!

November 3, 2025
pm Modi-Rahul

जुगाड़ से नहीं हारेगा मोदी

September 19, 2023

भारतीय संविधान के शिल्पकार थे बाबासाहेब अंबेडकर : सीएम धामी

April 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे
  • यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?
  • ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जाएगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.