Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ठगी के इन नए महारथियों ने एक्सपर्ट्स की भी उड़ा दी नींद!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 13, 2023
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
Hackers
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से साइबर क्राइण के एक नए तरीके का मामला सामने आया है, जिसमें स्कैमर्स ने एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स बनकर कर्मचारियों से ठगी को अंजाम दिया। स्कैमर्स ने एयरलाइन कर्मचारियों को ई-कॉमर्स अमेजन पर खरीदे गए Google पे गिफ्ट कार्ड खरीदने और भेजने के लिए कहा। इंडिगो के एक अधिकारी ने इसके खिलाफ एफआईआर दायर करके दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

साइबर ठगी का नया तरीका ‘बॉस स्कैम’
इस तरह के साइबर क्राइम को ‘बॉस स्कैम’ कहा जाता है। कॉर्पोरेट जगत में बड़े पैमाने पर इस तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। इसमें कंपनी के कर्मचारियों को मालिकों के नाम से एक फेक ईमेल भेजा जाता है, जिसमें उनसे गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहा जाता है। चूंकि ये मेल बॉस के नाम से आता है तो कई कर्मचारी गिफ्ट कार्ड खरीद लेते हैं ऐसे में वो स्कैमर्स के फंदे में फंस जाते हैं। हाल ही में दक्षिण भारत की एक मीडिया फर्म के एक शीर्ष अधिकारी इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए, जब उनके कई कर्मचारियों को पैसे मांगने वाले मेल मिले।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

March 22, 2026
LIC

LIC की 5 सबसे बढ़िया स्कीमें… रिटर्न मिलेगा एकदम तगड़ा!

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
ins taragiri

भारतीय नौसेना को मिलेगी मजबूती, बेडे में शामिल होगा नया युद्धपोत

March 21, 2026
Load More

मेल भेजकर गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहते हैं स्कैमर्स
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर कर्मचारियों को फेक मेल भेजकर गिफ्ट कार्ड खदीदने के लिए कहा जाता है, कर्मचारियों से कहा जाता है कि इस गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल किसी कर्मचारी के प्रोत्साहन जैसे कंपनी के काम के लिए किया जाना है। स्कैमर एक बॉस या कंपनी का मैनेजर होने का दावा करता है। कई बार वो ये कहता है कि वो शहर से बाहर है या कॉन्फ्रेंस कॉल या मीटिंग में है। इसी वजह से उसे तत्काल खरीदारी करने के लिए गिफ्ट कार्ड चाहिए।

गिफ्ट कार्ड लेकर गायब हो जाते हैं स्कैमर्स
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों स्कैमर्स नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। स्कैमर्स आम तौर पर पीड़ित से कॉल, ईमेल या सोशल मीडिया की मदद से जुड़ते हैं। इसके बाद उनके सामने कोई इमरजेंसी की बात करते हैं। ज्यादातर स्कैमर्स कॉल से बचते हैं और केवल मैसेज के माध्यम से बातचीत करते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जब कर्मचारी स्कैमर्स को बॉस मान लेता है तो वो उनसे किसी गिफ्ट कार्ड को ऑनलाइन खरीदने का निर्देश देते हैं। जब पीड़ित गिफ्ट कार्ड खरीदकर भेज देते हैं, तो स्कैमर्स उन्हें ब्लॉक करके गायब हो जाते हैं।

साइबर एक्सपर्ट देते हैं अलर्ट रहने की सलाह
साइबर पुलिस और एक्सपर्ट अक्सर इस तरह के क्राइम को लेकर अलर्ट देते रहते हैं। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि किसी भी तरह के पेमेंट करने से पहले बात करने वाले शख्स की पहचान कर लेनी चाहिए। जैसा कि एक अधिकारी ने कहा, ‘किसी इमरजेंसी का दावा करने वाले को गिफ्ट कार्ड या कोई ओटीपी नहीं देना चाहिए। अगर आप एक बार स्कैमर्स को ओटीपी दे देंगे, तो वो बड़ी आसानी से आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं।

किसी पेमेंट के लिए गिफ्ट कार्ड की जरूरत नहीं
पुलिस का कहना है कि वैध लेन-देन के लिए आमतौर पर किसी व्यक्ति को गिफ्ट कार्ड के रूप में पेमेंट करने की जरूरत नहीं होती। अधिकारी ने कहा कि अगर कोई कॉल या मैसेज से आपको गिफ्ट कार्ड लेने के लिए जोर देता है, तो समझ जाइए कि ये एक स्कैम है। कई बार स्कैमर्स लॉटरी या लोन देने के भी दावे करते हैं और इसके बदले में आपसे गिफ्ट कार्ड शेयर करने की मांग करते हैं।

अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज या मेल आया है, तो साइबर एक्सपर्ट और अपने बॉस या कंपनी के सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। इसके अलावा ऐसे लोगों से भी सावधान रहें जो आपको अक्सर कॉल करता है और पैसे मांगता है। स्कैमर्स आज कल मोबाइल नंबर्स की फेरबदल भी करते हैं। इसलिए हमेशा पेमेंट करने से पहले डबल चेक करना बेहद जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC Limited signs MoU with Madhya Pradesh Government

आरईसी लिमिटेड ने MP सरकार के साथ किए एमओयू पर हस्ताक्षर

March 4, 2025
Beauty parlors

ब्यूटी पार्लर बनते लव जिहाद का नया अड्डा? साधु-संतों की चेतावनी, विशेष कानून की मांग

April 17, 2025
Opposition unity missing in 2023

2024 के लिए बदलेगा UPA का नाम? क्या है विपक्ष की मीटिंग का एजेंडा

July 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार
  • कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.