Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चीन की गर्दन दबोचने को तैयार हो रही है सुरंग, खासियत तो जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 16, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
shinkun la tunnel
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सरकार ने लद्दाख में निमू-पदम-दरचा सड़क सम्पर्क पर बेहद महत्वपूर्ण शिंकुन ला सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 4.1 किलोमीटर लंबी यह सुरंग सभी मौसमों में लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच सुनिश्चित करेगी। यह सुरंग चीन की चुनौतियों से निपटने की रणनीति की अगली कड़ी है। यह इस केंद्र शासित प्रदेश के सीमावर्ती इलाके तक जाने के लिए सबसे छोटा रास्ता होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया सुरंग के निर्माण का काम दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा और इस पर 1,681 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ठाकुर ने बताया कि यह परियोजना सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और इससे सुरक्षा बलों को इन इलाकों तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

मिसाइल हमलों का भी नहीं होगा असर

इन्हें भी पढ़े

skyroot vikram-1

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

August 28, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

August 27, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

नई सुरंग की खासियत यह होगी कि लंबी दूरी से की जाने वाली बमबारी या मिसाइल हमलों से इसे नुकसान नहीं पहुंचेगा। ऐसे में चीन और पाकिस्तान के हमलों के बीच भी हमारे जवान और हथियार बिना किसी खतरे के सीमा तक पहुंच सकेंगे। यह सुरंग मनाली-दरचा-पदम-निमू एक्सिस पर 16,500 फीट ऊंचाई पर स्थित होगी। पश्चिमी लद्दाख और जांस्कर घाटी के बीच हर मौसम में जोड़ने वाली यह सुरंग सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचने का वक्त काफी कम कर देगा। यह मनाली एक्सिस से 298 किमी लंबी एक स्पेशिफिकेशन रोड के जरिए संभव हो सकेगा। अभी श्रीनगर से जोजिला की सड़क के जरिए ज्यादा वक्त लगता है।

जल्दी बन जाए, इसलिए छोटी सुरंग को प्राथमिकता

रक्षा मंत्रालय ने मई 2021 में नीमू-पदम-दरचा सुरंग के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। इसकी लंबाई को लेकर सीमा सड़क संगठन (BRO) और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लि. (NHIDCL) के बीच तकरार भी हुई थी। बीआरओ ने छोटी सुरंग बनाने का प्रस्ताव रखा था जबकि एनएचआईडीसीएल ने 12.7 किमी सुरंग संपर्क का प्रस्ताव रखा था। सूत्रों ने बताया कि छोटी सुरंग बनाने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण यह है कि काम जल्दी हो जाएगा ताकि निकट भविष्य में भी चीन से मुकाबले की नौबत आए तो उस वक्त मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े। बीआरओ ने 2019 में ही दरचा-पदम-नीमू एक्सिस पर बिटुमिनस का लेयर डाल दिया था, फिर भी सर्दियों के सीजन में शिंकुन ला में भारी बर्फबारी के कारण इस सड़क का उपयोग नहीं हो पाया।

धड़ाधड़ तैयार हो रहे इन्फ्रास्टक्चर

चीन के साथ हमारी 3,488 किमी लंबी सीमा मिलती है जिसे वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहा जाता है। एलएसी के पास चीन ने तो काफी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रखा है लेकिन भारत लंबे वक्त तक इसे तरजीह नहीं देने की नीति पर आगे बढ़ता रहा। हालांकि, हाल के वर्षों में चीन की विस्तारवादी नीति को देखते हुए भारत अपनी नीति बदलते हुए सीमाई इलाकों में तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने लगा है। बीत तीन सालों में सड़कें, सुरंग, पुल-पुलिया, सैनिकों की रिहायश, हैलिपेड और एयरफील्ड्स आदि के मोर्चे पर लगातार उपलब्धियां हासिल हो रही हैं।

सुरंगों पर जोर क्यों, जान लीजिए

हालांकि, अब भी बहुत कुछ करना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार सुरंगों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है ताकि सीमाई इलाकों से सालोभर संपर्क बना रहे ताकि जरूरत पड़ने पर कभी भी सैनिकों और भारी से भारी हथियारों को अग्रिम मोर्चों तक पहुंचाया जा सके। सुरंगों के निर्माण का एक और बड़ा फायदा यह होगा कि वहां गोला-बारूद और हथियारों का जखीरा सुरक्षित रूप जमा किया जा सकता है। अभी नौ नई सुरंगों का निर्माण चल रहा है। इनमें 2.5 किमी सेला टनल भी है जो अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बन रहा है। इनके अलावा, और 11 सुरंग बनाने की योजना पर विचार हो रहा है।

वाइब्रेंट विलेज योजना को भी मंजूरी

ध्यान रहे कि केंद्रीय कैबिनेट ने भारत-चीन सीमा के लिए आईटीबीपी की सात नई बटालियन और एक सेक्टर हेडक्वॉर्टर और देश की उत्तरी सीमा पर स्थित गांवों के संपूर्ण विकास की योजना ‘वाइब्रेंट विलेज’ को भी हरी झंडी दे दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि जनवरी 2020 में कैबिनेट ने आईटीबीपी की 47 सीमा चौकी और 12 कैंप बनाने को मंजूरी दी थी। इसका काम चल रहा है। इसके लिए जरूरी अतिरिक्त बलों की भरपाई के लिए ही आईटीबीपी की सात नई बटालियन बनाने का निर्णय लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने किया राज्य में 60 मोबाइल पशु चिकित्सालय इकाइयों का लोकार्पण

November 17, 2022
PM Modi

देश में मोदी की गारंटी, विपक्षी परेशान!

December 19, 2023

2047 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का सीएम योगी ने लिया संकल्प

September 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.