Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सड़क, रेल, एनर्जी पर मोदी सरकार का फोकस, 83% बड़े प्रोजेक्ट इन्हीं सेक्टर के हैं!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 28, 2026
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क, रेलवे और ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं पर सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की कुल 1,862 बड़ी परियोजनाओं में से 1,324 परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़ी हैं। वहीं, ऊर्जा क्षेत्र में 229 परियोजनाएं चल रही हैं। इन दोनों को मिलाकर देखा जाए तो 1,553 परियोजनाएं केवल इन्हीं क्षेत्रों से जुड़ी हैं, जो कुल परियोजनाओं का 83.41 फीसदी हिस्सा है।

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) की 25 नवंबर 2026 को जारी मासिक फ्लैश रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 तक केंद्र सरकार की 1,862 बड़ी परियोजनाएं निगरानी में थीं। इनकी कुल लागत 38.11 लाख करोड़ रुपये है। इनमें से 17.87 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और शहरी विकास जैसे दूसरे क्षेत्रों में भी क्या उतनी ही बड़ी संख्या में परियोजनाएं चल रही हैं? केंद्र सरकार की ताजा रिपोर्ट से इसकी तस्वीर सामने है।

इन्हें भी पढ़े

loksabha

1952 से अब तक कितनी बार बदली लोकसभा सीटों की तस्वीर?

November 28, 2026
s-400

दुश्मन की हर चाल नाकाम करने को भारत तैयार, यहां तैनात होगा 5वां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

November 28, 2026
Indian economic

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की विकास गाथा बेहद मजबूत!

November 28, 2026

पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने वाले सामान तक हो सकते हैं महंगे, सरकार ने किया अलर्ट

November 28, 2026
Load More

क्या बताते हैं आंकड़े?

MoSPI की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल 1,862 बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा परियोजनाएं सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हैं। इन दोनों क्षेत्रों को मिलाकर देखा जाए तो कुल 1,553 परियोजनाएं चल रही हैं। यानी हर 100 में से करीब 83 बड़ी परियोजनाएं इन्हीं क्षेत्रों की हैं। बाकी क्षेत्रों की तस्वीर देखें तो वहां परियोजनाओं की संख्या काफी कम है। आंकड़ों से समझिए क्या है देश में परियोजनाओं का हाल

पानी और स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाएं: रिपोर्ट के मुताबिक, पानी और स्वच्छता से जुड़ी देश में सिर्फ 48 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इन पर कुल 1.97 लाख करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनमें से 1.38 लाख करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके हैं। यानी कुल बजट का करीब 70 फीसदी पैसा लगाया जा चुका है।

सामाजिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं: इसके अलावा, बात करें सामाजिक और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे की तो इस क्षेत्र में जुड़ी 79 परियोजनाएं चल रही हैं। इनकी कुल लागत करीब 95 हजार करोड़ रुपये है। इनमें से अब तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें सामाजिक सुविधाओं के साथ व्यावसायिक बुनियादी ढांचे से जुड़े काम भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र का हाल: रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत 22 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इनकी कुल लागत करीब 22 हजार करोड़ रुपये है। अब तक इनमें से करीब 9 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यानी कुल लागत का करीब 41 फीसदी पैसा खर्च हुआ है।

अन्य सेक्टर में कितनी परियोजनाएं: कम्युनिकेशन सेक्टर में सबसे कम यानी 31 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इन पर कुल 1.34 लाख करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अब तक करीब 65 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बाकी क्षेत्रों में कुल 151 परियोजनाएं चल रही हैं। इनकी कुल लागत 2.18 लाख करोड़ रुपये है। इनमें से करीब 67 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

कितनी परियोजनाएं पूरी होने के करीब? 

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 1,862 परियोजनाओं में से 649 परियोजनाओं ने 80 फीसदी से ज्यादा विकास हासिल कर ली है। इनमें निर्माण या काम का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा पूरा हो चुका है। इसके अलावा, 326 परियोजनाओं में पैसे के इस्तेमाल की स्थिति 80 फीसदी से ज्यादा है। आसान शब्दों में कहें तो इन परियोजनाओं की कुल लागत का 80 फीसदी से अधिक खर्च किया जा चुका है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

आर्थिक विकास दर को 8 % से ऊपर ले जाने के हो रहे हैं प्रयास

February 7, 2025
Emergency

‘आपातकाल के 50 साल’ कैबिनेट में प्रस्ताव पास, PM और मंत्रियों ने रखा दो मिनट का मौन !

June 25, 2025
महाकुंभ में अव्यवस्था

अव्यवस्था की भेंट चढ़ती आस्था का महाकुंभ!

February 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 1952 से अब तक कितनी बार बदली लोकसभा सीटों की तस्वीर?
  • दुश्मन की हर चाल नाकाम करने को भारत तैयार, यहां तैनात होगा 5वां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
  • WhatsApp का नया ट्रैवल eSIM फीचर, ऐप में मिलेंगे डेटा प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.