Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली-NCR में लंबित ट्रैफिक चालानों का लगा अंबार, पुलिस की बढ़ी चिंता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 16, 2023
in दिल्ली
A A
traffic challan
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ट्रैफिक चालानों का निपटारा समय पर न होना दिल्ली वालों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में महज 20 फीसदी चालानों का ही निपटारा हो पाया है। बाकी लोग अब भी भुगतान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। एनसीआर के शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। दिल्ली के हाल पर हेमलता कौशिक की रिपोर्ट…

कमिश्नरेट लागू होने के बाद सख्ती बढ़ी

इन्हें भी पढ़े

mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
Load More

गाजियाबाद में पिछले साल यातायात पुलिस ने 4.15 लाख चालान किए, जिसमें से करीब सवा लाख चालानों का निपटारा लोक अदालत में हो पाया। यहां कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ी है। पूर्व में हर महीने 30 हजार चालान का औसत था, जो कमिश्नरेट बनने के बाद 90 हजार का आंकड़ा पार कर गया है।

नहीं कर पा रहे वाहनों की खरीद- फरोख्त

नोएडा में भी यातायात नियमों तोड़ने वालों पर सख्ती की जा रही है। ऐसे में हर साल लाखों वाहनों के चालान हो रहे हैं जबकि इससे पहले एक से सवा लाख वाहनों के चालान होते थे। चालान की संख्या अधिक होने पर लंबित चालान की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब भी 26 लाख वाहनों के चालान का भुगतान होना बाकी है। इससे लोग वाहनों की खरीद-फरोख्त नहीं कर पा रहे।

दिल्ली में लंबित ट्रैफिक चालान की संख्या काफी ज्यादा

दिल्ली में लंबित ट्रैफिक चालान की संख्या डेढ़ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि हर साल महज छह से सात लाख चालानों का ही निपटारा हो पा रहा है। पिछले तीन साल में सिर्फ 20 लाख के ट्रैफिक चालान का भुगतान हो पाया है। ट्रैफिक चालान की लगातार बढ़ती संख्या से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी चिंतित है।

हालांकि, दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) भी इन चालानों के निपटारे के लिए नई व्यवस्था पर काम कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में इन चालानों का निपटारा किया जा सके। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2019 को लंबित ट्रैफिक चालानों की संख्या 69 लाख थी, लेकिन कोविड काल में सुनसान पड़ी सड़कों पर फर्राटे भरते वाहनों ने नियमों का उल्लंघन कर इस संख्या को करोड़ में तब्दील कर दिया। 31 दिसंबर 2022 तक इन चालानों की एक करोड़ 79 लाख पहुंच गई है।

ट्रैफिक चालान के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण संयुक्त रूप से एक नए सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है। डालसा के अधिकारी के अनुसार, अक्तूबर 2021 में इस सॉफ्टवेयर का खाका तैयार किया गया था। इसको ऑनलाइन लोक अदालत के लिए इस्तेमाल किया जाना है, जिसके तहत प्रत्येक कार्यदिवस पर लोक अदालत लगाने की योजना है।

फरीदाबाद में हर दिन दो हजार चालान

शहर में यातायात नियमों का खूब उल्लंघन हो रहा है। पुलिस रोजाना दो हजार से अधिक चालान कर रही है। इसमें सबसे अधिक चालान पोस्टल चालान होते हैं। यातायात पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर दर्पण ने बताया कि साल 2022 में फरीदाबाद पुलिस ने 1.47 लाख से अधिक चालान किए। इससे विभाग को करीब 7.57 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। यहां भी हजारों की संख्या में चालान का निपटारा होना बाकी है। चालक राशि तुरंत जमा करने से बच रहे हैं।

लोक अदालत को प्राथमिकता

एक वाहन दर्जनों चालान लंबित हैं। ऐसे में चालान राशि अधिक हो जाने पर चालक लोक अदालत को प्राथमिकता दे रहे हैं। तीन माह में एक बार लगने वाली लोक अदालत में 1,44,000 चालान निपटाने का ही लक्ष्य रखा जाता है। ऐसे में महज सवा लाख चालानों का ही भुगतान हो पाता है। ऐसे में एक साल में करीब पांच लाख चालान का ही निपटारा हो पाता है। वहीं, नियमित अदालतों में भी एक साल में पांच लाख चालानों का ही निपटारा हो पाता है।

तेज रफ्तार के चालान अधिक

एक करोड़ 79 लाख में अधिक चालान तेज रफ्तार और लालबत्ती पार करने के अधिक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक करोड़ दो लाख चालान तेज रफ्तार और लालबत्ती पार करने के हैं। इसके अलावा अन्य तरह के यातायात नियम उल्लंघन के चालान भी हैं।

पालम गांव के रहने वाले नीतिन कुश ने कहा कि मेरी कार के पांच चालान हैं। इनके निपटारे के लिए पिछले दो साल से लोक अदालत का इंतजार कर रहा हूं। वेबसाइट से चालान डाउनलोड करने का प्रयास करता हूं, लेकिन लिंक खुल ही नहीं पाता।

फरीदाबाद के रहने वाले भूपेश शर्मा ने कहा कि मुझे कार बेचनी थी, तो पता चला कि कार के दिल्ली में करीब 37,000 रुपये के चालान लंबित है। चालान डाउनलोड करने की कोशिश करता हूं, पर वेबसाइट पर निर्धारित चालान डाउनलोड हो पाते हैं।

लंबित होने के चार मुख्य कारण

● चालान राशि कम करवाने के लालच में और नियमित अदालत में भुगतान के बजाय लोक अदालत को प्राथमिकता दे रहे।

● सड़कों पर लगे सीसीटीवी की वजह से चालान की संख्या काफी बढ़ गई है।

● चालान अधिक होने के कारण सर्वर में दिक्कत के चलते चालान डाउनलोड करने में परेशानी आ रही

● ट्रैफिक पुलिस पर कार्य भार अधिक होने जाने से निपटारा होने में समय लग रहा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

गुपचुप बदलता रास्ता?

November 17, 2022
opposition to unite

पटना में विपक्ष का महामंथन! क्या होगा एजेंडा, किन मुद्दों पर होगी बात?

June 22, 2023
bank

जनता के पैसे से बैंक मालामाल!

May 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.