Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

एलजी ने दिल्ली पुलिस के उपायुक्तों को कमियां बताकर दिये गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 22, 2023
in दिल्ली
A A
LG VK Saxena
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : उपराज्पाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली में पुख्ता सुरक्षा और कानून व्यवस्था बहाल रखने में अहम भूमिका निभाने वाले दिल्ली पुलिस के उपायुक्तों को संबोधित किया। इस मौके पर एलजी ने कंझावला कांड को बेहद गंभीरता से लेते हुए डीसीपी और थानाध्यक्षों को इलाकों में गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और अत्याधुनिक तकनीकों पर निर्भरता के साथ साथ पुलिस की परंपरागत कार्यशैली पर चलना बेहद जरूरी है। जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन में पुलिस की भूमिका बेहद अहम है। इसके लिए सभी स्तर पर सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाने के लिए जरूरी उपायों को अपनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, विशेष आयुक्तों समेत सभी जिलों के पुलिस उपायुक्त मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

सुनिश्चित करने में अग्रणी हैं। दुनिया के सबसे बड़े महानगरीय पुलिस बलों में से एक दिल्ली पुलिस पर ढाई करोड़ निवासियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने, नशीली दवाओं की तस्करी से निपटना, ट्रैफिक प्रबंधन और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस की अहम भूमिका है।

प्रौद्योगिकी के साथ साथ अपराध के तरीके से भी बदलाव आया है। इससे समाज में कानून लागू करने और सरकार की अपेक्षाओं भी बढ़ी है। नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को अपराधियों से एक कदम आगे रहने की जरूरत है। सरलता और नवीनता से पुलिस के लिए मार्गदर्शक मंत्र ही अपराध के खिलाफ अधिक प्रभावी है। इसके लिए पुलिस को पूरे साल, सप्ताह भर 24 घंटे सड़क पर मौजूद रहने और दिखने की जरूरत है। हाल ही में कंझावला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से ये बातें सामने आई और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डेटा और तकनीक पुलिस के काम की प्रकृति को ही बदल रही है। इस बदलाव को खतरे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। तकनीकी जानकारों की मदद से पुलिस को अपराधियों पर शिकंजा कसने में किया जाना चाहिए। लैंगिक संवेदनशीलता एक अहम पहलू है। इसके लिए सार्वजनिक परिवहन में पैनिक बटन, सभी पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अलग टॉयलेट, महिला डेस्क होने चाहिए।

चौकी या पुलिस बीट पर पहुंचने वालों की देखभाल के लिए शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कई बार पुलिस के बारे में शिकायतें मिलती है कि जांच नहीं हो रही, दूसरे पक्ष से मिली हुई है के आरोप लगते हैं, इसे दूर करने के लिए कदम उठाना जरूरी है।

हिंसक अपराध के मामले में दिल्ली में देश में तीसरे स्थान पर
नेशनल क्राइम रिकॉड ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रति लाख आबादी पर हिंसक अपराध के मामलों के मामले में दिल्ली तीसरे स्थान पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में यह पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में करीब 81,000 पुलिस बल है। हाल ही में एक लड़की की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का खुलासा कई महीने बाद हुआ। नए साल की पूर्व संध्या पर कंझावला में हुई घटना के बाद पुलिस गश्त और चेक पॉइंट को और सुदृढ़ करने की जरूरत है।

कहा- एफआईआर में देरी नहीं होनी चाहिए
एएसआई शंभू दयाल मीणा की मौत, शाम के व्यस्त समय के दौरान एक ट्रैफिक चौराहे पर चेन स्नैचिंग और खुली फायरिंग की घटना को रोकने के दौरान 2 निर्दोष लोगों की मौत के मामले में पुलिस की कमियां सामने आई हैं, इसकी जांच जरूरी है। एलजी ने कहा कि गंभीर घटनाओं पर और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जब भी मीडिया के साथ बातचीत करें तो पीड़ितों और परिवारों के लिए संवेदनशीलता का ध्यान रखना जरूरी है। आपराधिक मामलों की जांच एक पहलू है। अपराध के मामलों में एफआईआर दर्ज करने में देरी नहीं हो इसका खास ध्यान रखना चाहिए। उपराज्यपाल ने खुशी जताते हुए कहा कि तकनीक के मामले में पुलिस लगातार आगे बढ़ रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सम्मेद शिखरजी को तीर्थस्थान घोषित करने को लेकर केंद्र से की मांग 

January 7, 2023
Municipal Commissioner

नगर आयुक्त ने भ्रमण कर साफ सफाई के दिए निर्देश!

April 27, 2025
Lieutenant Vinay killed

Pahalgam Attack: आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय, छह दिन पहले हुई थी शादी, दादा की भावुक अपील!

April 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.