Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

एम्स को रेफरल नीति की जरूरत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 5, 2023
in दिल्ली
A A
aiims delhi
26
SHARES
874
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : एम्स की इमरजेंसी में रोजाना इलाज करवाने आ रहे मरीजों में से महज छह फीसदी को ही बेड मिल पाता है, जबकि आसपास के अस्पताल में काफी बेड खाली रहते हैं। रोजाना औसत 866 मरीज आते हैं, लेकिन 50 (5.7 प्रतिशत) को ही बेड मिलता है। दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में उचित रेफरल नीति न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है, जबकि कई मरीज बेड के अभाव में अस्पतालों में भटकते रहते हैं।

इस समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास, मुख्य सचिव, एनडीएमसी के चेयरमैन, स्वास्थ्य के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य निदेशालय के महानिदेशक सहित अन्य अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

इन्हें भी पढ़े

mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
Load More

इसमें उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि एम्स और दिल्ली के अस्पतालों के बीच रोगियों के रेफरल के लिए औपचारिक प्रणाली विकसित की जाए। इससे अस्पतालों में खाली बेड का इस्तेमाल मरीजों के उपचार के लिए किया जा सकेगा। इस नीति की मदद से एम्स स्थिर रोगियों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेज सकेगा। इससे अन्य मरीजों को भी बेड के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

दो अस्पतालों में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर द्वारका स्थित दिल्ली सरकार के इंदिरा गांधी अस्पताल और एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल में अगले महीने रेफरल नीति की सुविधा तैयार होगी। एम्स के साथ इन अस्पतालों को जोड़ा जाएगा। एम्स इन अस्पतालों में विशेषज्ञता और महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा देगा। वहीं, बेड की कमी होने पर एम्स इन अस्पतालों में मरीज को भेज सकेंगे। धीरे-धीरे एम्स को अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों से पार्टनर इंस्टीट्यूशंस के रूप में जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य दिल्ली में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल विकसित करना है।

अस्पताल तैयार करें केंद्रीयकृत डैशबोर्ड : एलजी ने आदेश दिया है कि स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह के भीतर अपने सभी बड़े अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की कमी का विश्लेषण करे। साथ ही, एक केंद्रीयकृत डैशबोर्ड विकसित करें, जहां पर दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता वास्तविक समय के आधार पर उपलब्ध हो सकें।

रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग मिलेगी
राजधानी समेत देश के अस्पतालों में होने वाली सर्जरी की गुणवत्ता में सुधार के लिए एम्स रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग देगा। इसे लेकर एम्स अपने संस्थान में छह माह में रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण सुविधा की स्थापना करेगा। इस सुविधा को विकसित करने के लिए यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अमलेश सेठ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एम्स रोगी देखभाल, शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।

रोबोटिक सर्जरी की मदद से गुणवत्ता में सुधार होगा। एम्स ने काफी समय पहले इस सुविधा को शुरू कर दिया था। अस्पताल के पास सालों पुराना रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का उपयोग करने वाले फैकल्टी का टैलेंट पूल है। एम्स नई दिल्ली में पर्याप्त संख्या में मास्टर प्रशिक्षकों की उपलब्धता है। ऐसे में एम्स और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने की आश्यकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

CAA पर ममता बनर्जी ने कहा ‘मैं चुप नहीं रहूंगी’

March 11, 2024

गाँधी जयंती के अवसर पर वेकोलि में स्वच्छता के लिए विशेष मुहिम-3 की शुरुआत

October 3, 2023
Parliament

13 दिसंबर 2001: संसद हमला और ऑपरेशन पराक्रम की… भारत ने पीछे क्यों लिए कदम जानिए!

December 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.