Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मनुस्मृति से जलाया चूल्हा, फिर सुलगाई सिगरेट, वायरल हुआ वीडियो

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 7, 2023
in राज्य
A A
Burned stove with Manusmriti
25
SHARES
848
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक महिला मनुस्मृति को आग लगाने और जलती हुई किताब की लपटों से सिगरेट जलाते दिख रही है। इस वीडियो में दिखने वाली महिला की पहचान 27 वर्षीय प्रिया दास के रूप में हुई है, जो राष्ट्रीय जनता दल (आर] डी) के महिला प्रकोष्ठ की राज्य सचिव हैं। वायरल वीडियो में प्रिया दास मिट्टी के चूल्हे पर चिकन (मांसाहारी खाना) पकाते हुए नजर आ रही हैं और फिर वह मनुस्मृति की एक प्रति लाती है और उसे चूल्हे की आग से जला देती है। जैसे ही किताब जलती है, वह उसकी लपटों से सिगरेट जलाते हुए भी दिख रही हैं।

मनुस्मृति जलाने के वायरल वीडियो पर क्या बोली प्रिया दास
मनुस्मृति जलाने का प्रिया दास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मनुस्मृति क्यों जलाई…? तो प्रिया दास ने इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए कहा, ”किताब के मुताबिक अगर कोई महिला शराब का सेवन करती है तो उसे अलग-अलग तरह से सजा दी जा सकती है। लेकिन उसे सजा देने से पहले उसकी जाति का पता लगाया जाना चाहिए।”

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

मेरा उद्देश्य किसी की भावना को आहत पहुंचाना नहीं बल्कि बहुजन समाज में जागरूकता लाना है
जो ग्रंथ महिलाओं को समानता नहीं देता उसको जला देना ही उचित है? अंधविश्वास पाखंड वाद और ढोंग के विचारों पर वार करना मेरा उद्देश्य है? मनुस्मृति दहन बाबा साहब ने
25 दिसंबर 1927 की थी @Vndnason pic.twitter.com/W2j7PAxE2p

— Shiv Kumar Chawla ASP (@shiv__ASP) March 6, 2023

‘ना मैं चिकन खाती हूं और ना ही सिगरेट पीती हूं…’
एक दलित अधिकार कार्यकर्ता प्रिया दास ने कहा, ”ना मैं चिकन खाती हूं, मैं मांसाहारी भोजन नहीं करती और ना ही सिगरेट पीती हूं। मैंने मनुस्मृति किताब के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए उसमें आग लगाई है।

प्रिया दास को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”मनुस्मृति को जलाना एक क्रिया है – एक अस्थायी घटना। बाबासाहेब अंबेडकर ने इसके जलने की नींव बहुत पहले ही रख दी थी। मनुस्मृति जलाने का उद्देश्य किसी एक व्यक्ति के प्रति नहीं है। यह पाखंड और ढोंग के विचारों पर हमला करना है। यही मेरा उद्देश्य था।”

‘ये तो बस शुरुआत है…’
प्रिया दास ने कहा, ”यह सिर्फ शुरुआत है, उन्होंने कहा कि ऐसी किताबें मौजूद नहीं होनी चाहिए। एक व्यक्ति किताबों से ज्ञान प्राप्त करता है। लेकिन, यह किताब लोगों में भेदभाव करती है और उन्हें बांटती है। इसके लिए लोगों को ऐसी किताब के खिलाफ होना चाहिए।” बता दें कि प्रिया दास शिक्षक बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया ने सीटीईटी की परीक्षा पास कर ली है। वह पीएचडी की डिग्री की तैयारी भी कर रही है।

‘इस किताब का हर पन्ना जला देना चाहिए…’
प्रिया दास ने दावा किया कि मनुस्मृति में मानव और महिलाओं के बारे में लिखी गई कई बातें उचित नहीं हैं। प्रिया दास ने कहा, ”इस किताब का हर पन्ना जला देना चाहिए।” दलितों को आगे आना चाहिए और पुस्तक का विरोध करना चाहिए, उन्होंने कहा कि मनुस्मृति समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की जड़ है। प्रिया दास ने कहा, ”मनुस्मृति में महिलाओं के लिए कई बातें निर्धारित की गई हैं – वे क्या कर सकती हैं और क्या नहीं। सिगरेट पीकर मैंने इसका विरोध किया है।”

‘मुझे अब डर नहीं लगता…’
प्रिया दास कहती हैं, ”मैं पहले भी इस मामले पर सामने आकर बात कर चुकी हूं। लोग अपनी इच्छानुसार प्रतिक्रिया करने और कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं। मुझे अब डर नहीं लगता।” अब तक ट्विटर पर लाखों लोगों ने वीडियो देखा है और सैकड़ों लोगों ने प्रिया दास की आलोचना की है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सनातन राष्ट्र शंखनाद’ महोत्सव में ‘पद्मश्री’ के समान 4 हिन्दुत्वनिष्ठों को ‘हिंदू राष्ट्र रत्न’ व 18 हिन्दुत्वनिष्ठों को मिला ‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार !

May 20, 2025

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : सीएम योगी

December 11, 2023
RSS

हिन्दू सम्मेलन भारतीय समाज में दे रहे हैं समरसता के भाव को मजबूती

December 31, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.