Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

इस वजह से चैत्र अमावस्या स्नान पर गंगा में डुबकी नहीं लगा सके श्रद्धालु!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 22, 2023
in राज्य
A A
harkipodi
878
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार : यूपी, दिल्ली सहित देशभर से उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्रियों को जोर का झटका धीरे से लगने वाला है। ऐसे में कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भी उनकी मुराद पूरी नहीं हो सकेगी। चैत्र अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार हरकी पैड़ी में गंगा में डुबकी लगाने लायक जल नहीं मिला। इस कारण कई श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ा।

निचले इलाकों में पानी की डिमांड न होने के कारण अचानक गंगनहर को बंद किया गया, जिससे हरकी पैड़ी पर एक से डेढ़ फिट ही जल रह गया। हालांकि शाम को जल की मात्रा बढ़ाने से तीन से चार फिट तक जल हरकी पैड़ी पर आ गया। मंगलवार को चैत्र कृष्ण पक्ष का अमावस्या का स्नान सम्पन्न हुआ। बारिश के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ देशभर से हरिद्वार पहुंची।

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

लेकिन गंगा में कम जल होने से श्रद्धालु डुबकी नहीं लगा सके। लोटे आदि से स्नान करना पड़ा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित तर्पण कर लोककल्याण की कामना करते हुए दान पुण्य किया। बारिश के बीच सुबह पांच बजे गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। मान्यता है कि इस दिन पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं।

स्नान पर्व पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से श्रद्धालु यहां पहुंचे, उन्होंने पवित्र ब्रह्मकुंड समेत हरकी पैड़ी के अन्य गंगा घाटों पर स्नान कर अपने पितरों के मोक्ष की कामना की। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है। धन, धान्य और ऐश्वर्य की कामना को लेकर श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।

क्या बोले यात्री
बदायूं यूपी निवासी रामबाबू ने बताया कि पितरों का तर्पण करने हरिद्वार पहुंचे हैं, स्नान करने आए तो देखा कि गंगा में काफी कम जल है। यह पहला मौका है, जब अमावस्या के दिन उन्हें गंगा में जल कम दिखाई दिया। लखनऊ यूपी निवासी कृष्णा दास ने बताया कि परिवार और माता पिता को गंगा स्नान के लिएआए थे। जल कम होने के कारण दूध बेचने वालों से लोटा लेकर स्नान करना पड़ा। यूपी कानपुर के रहने वाले सुरेश कुमार भी गंगा घाटों में जल नहीं होने से मायूस दिखे।

मांग न होने पर रोका जल
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मंगलवार को ऊपरी खंड गंग नहर को बंद कर दिया। उच्च स्तर से टेलीग्राम प्राप्त होने पर निचले क्षेत्रों में जल की निकासी बंद कर दी गई। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि निचले इलाकों में सिचांई के लिए पानी की मांग नहीं है। किसानों के खेत पानी से भरे हुए हैं। साथ ही गंगनहर से अतिरिक्त पानी किसानों के खेतों में पहुंच रहा है। किसानों के आग्रह के बाद गंगनहर को बंद किया गया है। सिंचाई के लिए पानी की मांग होने पर गंगनहर को दोबारा खोला जाएगा।

एक फिट जल रह गया था हरकी पैड़ी पर
अमूमन हरकी पैड़ी पर चार फिट से अधिक गंगा जल रहता है, लेकिन गंगनहर बंद करने के कारण भीमगोड़ा बैराज से आने वाली धारा में जल ही नहीं था। जिस कारण एक फिट जल हरकी पैड़ी पर नजर आया।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pakistan vs india weapons

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव, क्या 1971 के बाद सबसे बड़ा युद्ध नजदीक?

May 6, 2025
आम आदमी पार्टी

MCD में मुस्लिमों ने मोड़ा मुंह तो इनको मनाने में जुटी AAP

January 5, 2023
Amit Shah

मिशन 24 के लिए अमित शाह ने सजा दी बिसात

December 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.