Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बैकों की मनमानी को कैसे रोकता है रिजर्व बैंक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 24, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
24
SHARES
795
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रत्नाकर बैंक लिमिटेड (आरबीएल) पर वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021-22 के दौरान कर्ज वसूली एजेंट से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के कारण ₹2.27 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इससे पहले, 30 जनवरी 2023 को आरबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर 30 लाख रूपये का जुर्माना लगाया था।

हालांकि, यह मात्र एक-दो ऐसी घटनाएं नहीं है जब आरबीआई ने बैंकों पर ग्राहक नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया हो। दरअसल, साल 2023 में 20 मार्च 2023 तक आरबीआई ने नियमों की अवहेलना करने पर आरबीएल सहित 43 बैंकों से लगभग ₹5.06 करोड़ रूपये जुर्माने के रूप में वसूल लिये हैं। गौरतलब है कि बैंकों पर अधिकांश पेनल्टी ग्राहकों से सम्बन्धी नियमों की अवेहलना के चलते लगती है।

इन्हें भी पढ़े

court

आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
special high-tech performance

रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

October 14, 2026
Load More

आरबीआई कैसे लगाता है जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है और भारत की अर्थव्यवस्था को भी नियंत्रित करता है। इसकी स्थापना एक अप्रैल 1935 को एक निजी बैंक के रूप में हुई थी। आजादी के बाद 1949 में यह भारत का केंद्रीय बैंक बना। वर्तमान में पूरे भारत में आरबीआई के 29 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

बैंकों के ग्राहकों की सेवा पर निगरानी रखने का काम भी भारतीय रिजर्व बैंक के पास है। वह इस बात को सुनिश्चित करता है कि बैंक ग्राहकों से जुड़े नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। अगर कोई बैंक नियमों की अवहेलना करते पाया जाता है तो संबंधित बैंक के खिलाफ कार्यवाही का अधिकार भी आरबीआई के पास है। दरअसल, आरबीआई को यह अधिकार बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत मिले हैं। यह कानून भारत में सभी बैंकिंग फर्मों को नियंत्रित करता है। इसे बैंकिंग कंपनी अधिनियम के रूप में भी जाना जाता है। इसी कानून के अनुसार नियमों का उल्लंघन होने पर रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। अगर बैंक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो आरबीआई उसका लाइसेंस भी रद्द कर सकता है।

समय-समय पर इस अधिनियम में संशोधन होते रहे हैं। जैसे साल 2020 में बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक 2020 संसद में पेश किया गया था। जिसका उद्देश्य सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार करने सहित सहकारी बैंकों की निगरानी के लिए आरबीआई की शक्तियों में वृद्धि करना था।

बीते सालों में जुर्माना
2022 में आरबीआई ने नियमों का पालन न करने पर 211 बैंकों पर लगभग ₹40.39 करोड़ का जुर्माना लगाया था। जिसमें विदेशी बैंक जैसे बैंक ऑफ बहरीन व कुवैत बीएससी (भारत) पर ₹2.66 करोड़ का भी आर्थिक दंड शामिल है। आरबीआई ने पिछले साल सबसे बड़े जुर्माने फेडरल बैंक पर ₹5.72 करोड़ और इंडसइंड बैंक पर ₹1 करोड़ लगाये थे।

आरबीआई ने 8 जुलाई 2022 को नियमों का पालन न करने के कारण फेडरल बैंक पर ₹5.72 करोड़ का जुर्माना लगाया था। यह आरबीआई द्वारा लगाये गये सभी आर्थिक जुर्मानों में सबसे बड़ा जुर्माना था। आरबीआई ने फेडरल बैंक पर जुर्माना इसलिए लगाया था क्योंकि बैंक यह बताने में विफल रहा था कि बीमा कंपनी द्वारा बीमा ब्रोकिंग/कॉरपोरेट एजेंसी सेवाओं में लगे उसके कर्मचारियों को कोई प्रोत्साहन (नकद या गैर-नकद) दिया गया या नहीं।

साल 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक ने 141 बैंकों पर लगभग ₹67.2 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया था। जिसमें 6 जुलाई को एकसाथ 14 बैंकों पर ₹14.5 करोड़ की पेनल्टी शामिल है। गौरतलब है कि साल 2021 में आरबीआई ने सबसे बड़ा जुर्माना एचडीएफसी बैंक (HDFC) पर 27 मई को ₹10 करोड़ का लगाया था।

आरबीआई को एचडीएफसी के कार/ऑटो लोन पोर्टफोलियो में कई अनियमिताएं मिली थी। यह कार्यवाही एक व्हिसल ब्लोअर की शिकायत पर की गयी थी। जिसके बाद, जांच में पता चला कि बैंक अपने ग्राहकों के साथ बैंकिंग नियमों का उल्लंघन कर धोखाधड़ी कर रहा है। भारत में Retail Inflation आरबीआई के अनुमान से अधिक, CPI 6.52 प्रतिशत रहाभारत में Retail Inflation आरबीआई के अनुमान से अधिक, CPI 6.52 प्रतिशत रहा।

आरबीआई ने अमेजन पर लगाया जुर्माना
बैंको के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक वित्तीय लेनदेन वाली मोबाइल एप्स पर भी शिकंजा कस रहा है। आरबीआई ने 3 मार्च 2023 को अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर ₹3.06 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना प्रीपेड भुगतान उपकरणों (पीपीआई) और अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) से संबंधित कुछ प्रावधानों का पालन न करने पर लगाया गया था। अमेजन पे अमेरिका की ई-कॉमर्स अमेजन कंपनी की डिजिटल भुगतान शाखा है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पाकिस्तान में सरकार गठन का ये बन रहा फॉर्मूला!

February 14, 2024
Voter ID

बिहार वोटर लिस्ट : 35 लाख के कटेंगे नाम… किसे नफा, किसे नुकसान?

July 15, 2025
india economy

विश्व में सबसे तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

September 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.