धर्मशाला : हिमाचल के कांगड़ा जिले में एच 3 एन 2 का पहला मामला आया है। इनफ्लूएंजा का यह पहला मामल टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पाया गया जिसमें परागपुर की एक ढाई माह की बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील शर्मा ने सभी अस्पतालों से लेकर पीएचसी और सीएचसी तक संबधित अधिकारियों कर्मचारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिए गए हैं।







