Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बीजेपी के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, बोले- ‘गर्व है कि हम BJP में हैं!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 7, 2023
in राज्य
A A
CM Dhami
20
SHARES
674
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना |

बाद में, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल-भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं |

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
Load More

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है, भाजपा की ये 43 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार निरंतर देश का सर्वांगीण विकास और वंचितों को उनके अधिकार देने का कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की ख्याति चारों ओर बढ़ी है और दुनिया भारत को एक महाशक्ति के रूप में देख रही है। गरीबों के उत्थान की बात हो, सीमाओं की सुरक्षा हो, विभिन्न देशों के साथ कूटनीतिक संबंध हों या आर्थिक मुद्दे हों, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर क्षेत्र में अपनी दूरदर्शिता और कुशलता का लोहा मनवाया है।

हमारी प्रदेश सरकार ने भी कुछ दिन पूर्व ही अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण किए हैं। बीते एक वर्ष में मैं और मेरी सरकार तो केवल एक माध्यम मात्र रहे, इन एक वर्षों में उत्तराखंड के विकास की “विजय गाथा” स्वयं उत्तराखंड की जनता लिख रही है। इस एक वर्ष के दौरान, हमने हर क्षण यह प्रयास किया है कि प्रदेश के सामने जो भी चुनौतियां हैं उन सभी का समाधान निकाला जाए और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाए। भले ही अपने इस मनोरथ में हम पूर्ण रूप से अभी सफल नहीं हुए हैं परंतु हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, हमारी दिशा सही है, हमारी गति उचित है और हमारा मंतव्य विशुद्ध है। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का जो “विकल्प रहित संकल्प” लेकर हम चल रहे हैं उसके कुछ पड़ाव हमने पार कर लिए हैं और कई पड़ाव अभी पार करने हैं। किसी भी सरकार के मूल्यांकन के लिये एक वर्ष का समय बहुत कम होता है, फिर भी मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस एक वर्ष में हमने नए उत्तराखण्ड निर्माण के संकल्प को ध्यान में रखते हुए दिन – रात कार्य करने का प्रयास किया है।

अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, नई शिक्षा नीति लागू करना हो, नई खेल नीति लागू करना हो, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो | हमने इन सभी कठिन परंतु राज्य के लिए आवश्यक कार्यों को इतने कम समय में कर के दिखाया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

क्या भारत बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!

July 28, 2023

विश्व संस्थाएं अच्छा कहेंगी तभी मानेंगे

August 5, 2022
रिश्वत

चुनावी साल में ‘कमीशन’ का आरोप कैसे बना 3 राज्य सरकारों के लिए सिरदर्द?

June 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IIT दिल्ली के छात्र की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, प्रशासनिक खामियों पर छात्रों का प्रदर्शन
  • नेपाल में बाढ़ से तबाही, पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से की बात, भारत ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा
  • नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय पर्यटकों समेत 384 लोग लापता, हिमस्खलन और भूकंप ने बढ़ाया संकट !

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.