Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

तो म्यांमार के द्वीप से चीन की भारत जासूसी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
india-china
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रुति व्यास


लडखडाता, दरकता हुआ म्यांमार, भारत के लिए सिरदर्द बन रहा है। पिछले ही हफ्ते जारी लन्दन के एक नीति विश्लेषण समूह चैथम हाउस की रपट में कहा गया है कि “कुछ ही समय बाद भारत के युद्धपोतों की आवाजाही पर म्यांमार की सेना की नजऱ रहेगी।” यों सन् 1990 के दशक से ही इस आशय की रपटें मिलती रही हैं कि म्यांमार ने चीन को कोको द्वीप समूह पर हवा से गुजरते रेडियो संदेशों को पढऩे के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की अनुमति दी है। परंतु इस बार ये रपटें गंभीर चिंता का विषय हैं।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ के पंचम स्वरूप ‘स्कन्दमाता’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

October 16, 2026
गन्ना किसान

गन्ना किसानों की समस्याएं हल करने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, बनाई समिति

October 15, 2026
court

आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Load More

उपग्रह से लिए गए चित्रों से पता चलता है कि म्यांमार के कोको द्वीप समूह पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है जिसका उद्धेश्य नजदीकी अंडमान में भारत की सैन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है। कोको द्वीप समूह, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी छोर से केवल 55 किलोमीटर दूर है।

दो साल पहले म्यांमार की सेना आंग सांन सू की के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार का तख्ता पलटकर सत्ता पर काबिज हो गई थी। जनरल मिन आंग ल्योन तानाशाह बन बैठे और उन्होंने भय तथा आतंक का जो राज कायम किया है वह सारी दुनिया के लिए चिंता का सबब बन गया है, विशेषकर भारत के लिए (यद्यपि भारत के म्यांमार से ‘अच्छे रिश्ते’ कायम हैं)। प्राप्त खबरों से संकेत मिलता है कि म्यांमार में लोगों को उसी प्रकार के हथियारों से मारा जा रहा है जिनका प्रयोग यूक्रेन में हो रहा है। सैन्य तानाशाह हथियारों के लिए रूस और चीन पर निर्भर हैं। इन हथियारों का प्रयोग जनप्रतिरोध को कुचलने के लिए किया जाता है। सबसे ताज़ा घटना मंगलवार सुबह की है जब सेंयांग इलाके में एक गांव में एक कार्यक्रम के दौरान हवाईजहाज़ से बम गिराए गए, इस क्रूर हमले में करीब सौ लोग मारे गए। इनमें कई महिलाएं और बच्चे थे। यह कार्यक्रम स्थानीय पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ), जो कि सैनिक शासन के विरूद्ध संघर्ष कर रहे वालंटियर्स का समूह है, द्वारा स्थापित प्रशासनिक भवन के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

म्यांमार में जो कुछ हो रहा है उस पर दुनिया की प्रतिक्रिया वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। कई देश सैनिक शासन और उसके जुल्मों की आलोचना तो कर रहे हैं किंतु जुबानी जमा खर्च से आगे बढऩे को तैयार नहीं हैं। इनमें भारत भी शामिल है। भयग्रस्त लोग म्यांमार छोडक़र भाग रहे हैं और सीमा पार भारत के मिजोरम और मणिपुर में घुस रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार मणिपुर में म्यांमार के 23 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में 129 म्यांमारी नागरिक पहले से ही हिरासत शिविरों में हैं। परंतु अब तक भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि म्यांमार की सीमा से सटे भारतीय राज्यों में उस देश से कितने शरणार्थी आ चुके हैं।

म्यांमार पहले से ही बंटा हुआ और बिखरा हुआ देश था। अब वह अफगानिस्तान बनने की राह पर है। अपनी मूलभूत आर्थिक आवश्यकताओं के लिए चीन पर पूर्ण निर्भरता के चलते बीजिंग जब चाहे तब म्यांमार के सैनिक शासकों की बांह मरोड़ सकता है। म्यांमार को चीन और रूस से विमान मिल रहे हैं। इसलिए वहां का सैन्य शासन सार्वजनिक रूप से इन देशों के प्रति अपनी अहसानमंदी और समर्थन व्यक्त कर चुका है।

जहां तक कोको द्वीप समूह का सवाल है, ऐसी खबरें हैं कि भारत सरकार ने म्यांमार को सेटेलाईट से ली गई वे तस्वीरें दिखाई हैं जिनमें चीनी कर्मी रेडियो सिग्नलों को पकडऩे की प्रणाली के निर्माण में जुटे हुए हैं। परंतु मिलिट्री जुंटा ने सभी आरोपों को गलत बताया है। भारत के चीन के साथ पहले से ही संबंध तनावपूर्ण हैं। क्वाड देशों के साथ भारत के बढ़ते सहयोग के चलते भी चीन हिंद महासागर में अपनी गुप्तचर प्रणाली को और सशक्त करना चाहेगा।

चैथम हाउस की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि “अगर कोको द्वीप समूह में म्यांमार का सैन्य ठिकाना पूरी तरह से स्थापित हो जाता है तो अंडमान-निकोबार और भारत की मुख्य भूमि के बीच होने वाले सारे सैन्य वार्तालाप और हवाई जहाजों, युद्धपोतों आदि की आवाजाही पर नजर रखी जा सकेगी। जो जानकारियां इक_ी होंगीं वे या तो गुप्तचरों के जरिए अथवा म्यांमार की सरकार की सहमति से शंघाई पहुंच सकती हैं”।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झण्डेवाला देवी मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक

July 14, 2025
Municipal Commissioner

नगर आयुक्त ने भ्रमण कर साफ सफाई के दिए निर्देश!

April 27, 2025
World Human Rights Day

विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि

December 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 2 दिन तक पेट साफ न होने को समझते हैं नॉर्मल? जानिए कैसे मिलेगी इस समस्या से राहत
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ के पंचम स्वरूप ‘स्कन्दमाता’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार
  • सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में बनेगा राजयोगों का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.