Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति और आत्मगौरव के लिए नोएडा में भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 12, 2026
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Grand Hindu conferences
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोएडा में हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रविवार को नोएडा के सेक्टर-12 और सेक्टर-56 में दो बड़े हिन्दू सम्मेलनों का सफल आयोजन हुआ। आगामी 15 फरवरी तक नोएडा में कुल 140 हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन प्रस्तावित है।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

October 13, 2026
president of india

6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 13, 2026
UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Gyanesh Kumar

विश्लेषण: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर युवाओं से अपील, नारे नहीं, प्रमाण के आधार पर बनाएं राय

October 13, 2026
Load More

Grand Hindu conferences

सेक्टर-12 में हुआ सांस्कृतिक एवं वैचारिक संगम

सेक्टर-12 में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्म सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए समाज में पंच परिवर्तन के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपी शाह महाराज ने की। उन्होंने हिंदुत्व की विशेषताओं, वर्तमान चुनौतियों तथा उनके समाधान पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक संस्था नेह नीड के बच्चों द्वारा शिव तांडव, भगवान श्रीराम की जीवनी तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। वहीं रामचरित मानस सुंदरकांड समिति द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सम्मेलन समिति की अध्यक्षा ऋतू चौहान ने हिन्दू समाज की एकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश चौहान ने किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री दिनेश महावर ने कार्यक्रम में सहयोग हेतु प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

सेक्टर-56 में समाज मार्गदर्शन पर केंद्रित सम्मेलन

सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित दूसरे सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य गुणवंत सिंह कोटारी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने समाज को मार्गदर्शन देते हुए संघ के पिछले सौ वर्षों के संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य मिथिलेश मिश्रा (भागवत मर्मज्ञ) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार (प्रसिद्ध उद्योगपति) तथा विशिष्ट अतिथि ज्ञानेन्द्र अवाना (सेवानिवृत्त पुलिस उपयुक्त) रहे।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जागी सामाजिक चेतना

सम्मेलनों के अंतर्गत 108 कुंडीय यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार एवं विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी व्यापक संचार हुआ।

इन सम्मेलनों के माध्यम से हिन्दू समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का सार्थक प्रयास किया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
खगौल नगर परिषद

दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद का हुआ क्षेत्र विस्तार

June 4, 2025
ram mandir

चंद घंटों में खत्म हो जाएगा 500 वर्षों का इंतजार

January 21, 2024
india-pakistan

वक्फ़ संशोधन कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी, भारत ने दिया जवाब!

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.