Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

2024 लोकसभा चुनाव : विपक्षी एकता नहीं हुई तो गंभीर संकट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
गोपाल राय
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन जरूरी है और अगर विपक्ष अब एकजुट नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी के लिए गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। एक साक्षात्कार में कहा कि जो दल अब भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ संभावित संयुक्त मोर्चे का नेतृत्व करने के बारे में सोच रहे हैं, वे स्थिति की गंभीरता को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए हैं। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस, समान विचारधारा वाले कई दलों को भाजपा के खिलाफ एकसाथ लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 15 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी फोन किया था और 2024 के आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

खरगे ने केजरीवाल से की थी बात

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
modi

मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण

August 25, 2026
एंटोनियो गुटेरेस

UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

August 25, 2026
DRDO

DRDO की घातक मिसाइल तकनीक से अब निजी कंपनियां बनाएंगी हथियार!

August 25, 2026
Load More

खरगे ने सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) के आबकारी नीति मामले में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब करने से एक दिन पहले फोन किया था। ‘आप’ द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाने के सवाल पर राय ने कहा कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी हो गया है।

राय ने आरोप लगाया कि संसदीय प्रणाली को पंगु बनाने और विपक्ष के बिना एक प्रणाली स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान पर सीधा हमला और देश में निरंकुश शासन स्थापित करने का अप्रत्यक्ष प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, चाहे वह प्रवर्तन निदेशालय हो, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो, निर्वाचन आयोग और यहां तक कि न्यायपालिका… जो कि सामान्य बात नहीं है। अगर ये संस्थान अपनी स्वतंत्रता खो देंगे, तो भारत वह सब खो देगा जो उसने पिछले 75 वर्षों में हासिल किया है।

राय ने यह भी कहा कि कांग्रेस, आप, समाजवादी पार्टी और वाम दल वर्तमान स्थिति को देखते हुए छोटे दल हैं। 2024 के चुनाव की तुलना पारंपरिक चुनाव से नहीं की जा सकती। यह पूरी तरह से अलग स्थिति है…. यह (समान विचारधारा वाले दलों को चुनाव पूर्व गठबंधन) देश के लिए जरूरी बन गया है। मुझे लगता है कि अगर हमने अब साथ आकर इस समस्या का समाधान नहीं किया तो इससे आने वाली पीढ़ी के लिए गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

नितीश-तेजस्वी ने की थी नेताओं से मुलाकात
विपक्षी एकता कायम करने के प्रयासों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले सप्ताह दिल्ली के अपने समकक्ष केजरीवाल से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की थी। कुमार के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

कांग्रेस के विपक्षी दलों के संयुक्त मोर्चे का नेतृत्व करने के सवाल पर राय ने कहा कि यह नेता बनने के बारे में नहीं है, यह देश और लोकतंत्र को बचाने के बारे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी पता है कि यह स्थिति पूरी तरह से अलग है। जो अब भी नेता बनने के बारे में सोच रहे हैं वे स्थिति को पूरी तरह से समझ ही नहीं पाए हैं।

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में संगठन मजबूत कर रही आप
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अपनी पार्टी की योजनाओं के बारे में राय ने कहा कि ‘आप’ देश भर में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। हम राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद (भाजपा और कांग्रेस शासित) इन राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

साथ ही राय ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के ”फर्जी” आरोपों का आम चुनाव में दिल्ली में पार्टी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में ‘आप’ ने सिसोदिया और जैन के विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने भाजपा के 15 साल के कार्यकाल का अंत करते हुए जीत दर्ज की थी।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-pakistan

भारत-पाक सीजफायर के बीच इंदिरा की चर्चा… एक नई शांति की कहानी !

May 12, 2025
Jai Prakash Dwivedi

जय प्रकाश द्विवेदी ने संभाली वेकोलि की बागडोर

February 1, 2024
operation midnight hammer

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर : अमेरिका का ईरान के परमाणु ठिकानों पर सटीक हमला !

June 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.