Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
modi
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में अपनी नई टीम का गठन किया है. इस टीम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की टीम यानी कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है. चर्चा है कि अगले कुछ महीने में ही यह बदलाव संभव है. यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है, जब दिल्ली में हाल ही में जेन जी आंदोलन हुआ है. ऐसे में चर्चा यह भी है कि नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में क्या युवाओं की संख्या बढ़ सकती है. अभी सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के 12 कैबिनेट और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं. इसके अलावा 81 वर्ष के जीतन राम मांझी सबसे ज्यादा उम्र के कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि 38 वर्ष के के. राम मोहन नायडू सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की जब शुरुआत हुई थी, तब 65% से अधिक मंत्रियों की उम्र 51-70 वर्ष की थी. इसके 31-50 आयु समूह के 24% मंत्री थे. हाल ही में तीन मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दिया है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफ़ा दिया है. इस तरह अभी 29 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 34 राज्य मंत्री हैं. प्रधानमंत्री को मिला कर मंत्रिपरिषद में 69 सदस्य हैं. संविधान के अनुच्छेद 75(1A) के तहत अधिकतम 81 सदस्य हो सकते हैं. इस तरह 12 पद तो सीधे तौर पर खाली हैं. फिर फेरबदल में कौन जाएगा और किसे एंट्री मिलेगी, वह अलग है.

इन्हें भी पढ़े

gyanesh kumar

SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी

October 17, 2026
cm yogi akhilesh yadav

सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?

October 17, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
india economy

भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

October 17, 2026
Load More

मंत्रिपरिषद के फेरबदल में कई मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. जैसे दो राज्य मंत्रियों – हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा और पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को भाजपा का कोषाध्यक्ष भी बनाया गया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का राज्य सभा कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है. प्रदर्शन के आधार पर भी कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र भी कुछ राज्यों से मंत्रियों की संख्या बदली जा सकती है. मंत्रिपरिषद में फेरबदल करते समय 2029 लोक सभा चुनाव को भी ध्यान में रखा जाएगा.

चर्चा यह भी है किए नए सहयोगी दलों को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है. डीएमके, एनसीपी-एसपी, अकाली दल पर भी नजरें होंगी कि ये दल एनडीए में शामिल होंगे या नहीं. टीएमसी के बाग़ियों से बनी एनसीपीआई से मंत्री बनाए जाने की अटकलें भी लग रही हैं.  आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए सात राज्य सभा सांसदों में से किसी को पंजाब चुनाव के मद्देनज़र जगह मिल सकती है.इसके साथ ही शिवसेना को कैबिनेट का पद मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना यूबीटी के छह सांसदों के शामिल होने से उसकी संख्या बढ़कर 13 हो गई है. शिवसेना से श्रीकांत शिंदे के नाम की अटकलें लग रही है.

इस मंत्री परिषद में महिलाओं और युवाओं की संख्या बढ़ सकती है. 14 मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालयों का प्रभार है. इन मंत्रियों में अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, ललन सिंह, प्रल्हाद जोशी, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी पर एक से अधिक विभाग हैं. ऐसे में कुछ मंत्रियों का भार हल्का किया जा सकता है. फिलहाल चर्चा है कि राज्यों से कुछ युवा नेताओं को कैबिनेट में लाया जा सकता है. विशेष तौर पर यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से नए चेहरे ला जाए सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मनीष मीना

पंचायतों में फैमिली आईडी बनाने में लाएं तेजी : सीडीओ

April 24, 2025
accident

चमोली : गहरी खाई में गिरी कार, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की खबर

April 19, 2025
india economy

चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत

October 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.