Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सबसे बड़ी आबादी बिना गिनती के!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 26, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
world-population
25
SHARES
826
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ का जनसंख्या डैशबोर्ड बता रहा है कि भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है, जो चीन से करीब 57 लाख ज्यादा है। लेकिन भारत के पास इसका आधिकारिक आंकड़ा नहीं है क्योंकि 2011 के बाद 2021 में जो जनगणना होनी थी वह नहीं हुई है। सो, आखिरी जनगणना के 12 साल बाद आबादी का आंकड़ा अनुमानों पर आधारित है। सब जानते हैं कि पिछले 12 साल में दुनिया तेजी से बदली और आबादी नियंत्रित करने के जो उपाय हुए थे उनका व्यापक असर दिखा है। लेकिन गिनती होती तो पता चलता कि किस समुदाय और किस भौगोलिक इलाके में किस तरह से जनसंख्या संरचना में बदलाव आया है।

पहले कोरोना वायरस की महामारी की वजह से जनगणना टली थी और फिर लोकसभा चुनाव की वजह से इसके टले रहने की संभावना है। मार्च 2020 में जब भारत में कोरोना का विस्फोट हुआ उस समय जनगणना की तैयारी चल रही थी। डिजिटल तरीके से गिनती के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया था लेकिन कोरोना की वजह से उसे स्थगित करना पड़ा। कोरोना महामारी खत्म होने में दो साल से ज्यादा समय लग गया। मार्च 2022 में रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने जनगणना के नियमों में कुछ बदलाव किया। कहा गया कि अब नागरिक जनगणना और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर में खुद ही अपनी गिनती करा सकते हैं। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि मकानों की सूची बनाने का काम 2022 में हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

trump

ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा

August 4, 2026
DUVASU

डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

August 4, 2026
pensioners

जंतर-मंतर पर गूंजेगी 81 लाख पेंशनर्स की आवाज, 5 अगस्त को EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा प्रदर्शन

August 4, 2026
Family members

आग से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

August 4, 2026
Load More

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरा 2022 बीतने के बाद रजिस्ट्रार जनरल ने दिसंबर में सभी राज्यों को चि_ी लिखी, जिसमें 30 जून 2023 तक भौगोलिक सीमाओं में बदलाव का काम पूरा करके उसे फ्रीज करने को कहा गया। ध्यान रहे जब राज्य अपने यहां भौगोलिक सीमाओं में बदलाव को फ्रीज करते हैं उसके दो-तीन महीने बाद ही गिनती का काम शुरू हो सकता है। इसका मतलब है कि 30 जून की सीमा खत्म होने के दो-तीन महीने बाद यानी सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते से जनगणना शुरू हो सकती थी। परंतु अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह संभव नहीं है।

सबसे दिलचस्प यह है कि रजिस्ट्रार जनरल की ओर से राज्यों को प्रशासनिक सीमा में बदलाव को फ्रीज करने की समय सीमा दिसंबर 2017 से दी जा रही है। उस समय 31 दिसंबर 2019 तक प्रशासनिक सीमा में बदलाव को फ्रीज करने को कहा गया था। उसके बाद से कई बार यह सीमा बढ़ाई जा चुकी है। हालांकि जनगणना में देरी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टियां जातियों की गिनती की बात कर रही हैं और जातीय जनगणना से भाजपा को राजनीतिक नुकसान दिख रहा है। विपक्ष का आरोप है कि जातियों की गिनती रोके रखने के लिए जनगणना रोक दी गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि लोकसभा चुनाव के बाद भी गिनती होती है या सीधे 2031 के लिए तैयारी होती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi-joe biden

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा क्यों है जरूरी!

June 8, 2023
ax-4 mission

एक्सिओम-4 मिशन: शुभांशु के साथ 140 करोड़ भारतीयों का अंतरिक्ष सपना साकार!

June 25, 2025

2047 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का सीएम योगी ने लिया संकल्प

September 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा
  • डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन
  • जंतर-मंतर पर गूंजेगी 81 लाख पेंशनर्स की आवाज, 5 अगस्त को EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा प्रदर्शन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.