नई दिल्ली। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में आज गोवर्धन पूजा धूम-धाम से की गई। इस अवसर पर मंदिर में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बना कर उस का विधिवत पूजन किया गया।

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति देखने को मिली।

मन्दिर की महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रात: 10.00 बजे से ले कर मध्याह्न 12.00 बजे तक भजन कीर्तन किया गया। दोपहर 12.00 बजे मन्दिर की आरती के पश्चात गोवर्धन महाराज का विधिवत पूजन व आरती की गई व उसके पश्चात् भक्तों को निकासी द्वार पर अन्नकूट के भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया।







