Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

विपक्ष की बहिष्कार मुहिम को झटका!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 24, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
new parliament
884
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के विपक्ष की मुहिम को जोरदार झटका लगा है। शिरोमणि अकाली दल, बीजू जनता दल और वाईएसआरसीपी ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का ऐलान किया है। इसके पक्ष में इन दलों ने जोरदार दलीलें दी हैं और कहा है कि ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने सभी दलों से सारे सियासी मतभेद भुलाकर इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

बीजू जनता दल उद्घाटन समारोह में शामिल होगा
बीजेडी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होगा। पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रपति देश की प्रमुख हैं और संसद 140 करोड लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। पार्टी ने कहा है कि दोनों ही संस्था भारतीय लोकतंत्र की पहचान हैं और दोनों को संविधान से ही अधिकार प्राप्त होते हैं, जिसकी हमेशा ही रक्षा होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

rafale fighter jets

गंगा के ऊपर गरजेगा राफेल, हवा में करतब दिखाएंगे सुखोई-तेजस

October 16, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ कात्यायनी देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

October 16, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ के पंचम स्वरूप ‘स्कन्दमाता’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

October 16, 2026
गन्ना किसान

गन्ना किसानों की समस्याएं हल करने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, बनाई समिति

October 15, 2026
Load More

पार्टी के मुताबिक इन संवैधानिक संस्थाओं को हमेशा किसी विवाद से ऊपर रखना चाहिए। इसलिए पार्टी इस गौरवशाली कार्यक्रम में शामिल होगी। गौरतलब है कि विपक्षी दल इस कार्यक्रम को राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू से करवाने की वकालत कर रहा है। ऐसे में बीजेडी का स्टैंड उसके लिए ज्यादा बड़ा झटका है।

आंध्र के सीएम जगन रेड्डी शामिल होंगे
वाईएसआर कांग्रेस के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नई संसद के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने की घोषणा की है। उन्होंने एक ट्वीट करके इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसके बहिष्कार के ऐलान को लेकर विपक्ष को लताड़ा भी है और कहा है कि ऐसे शुभ अवसर पर बहिष्कार लोकतंत्र की सच्ची भावना के विरुद्ध है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने राजनीतिक मतभेद भुलाकर इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।

‘हम नहीं चाहते कि इस समय कोई राजनीति हो’
उधर 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार करने की विपक्षी मुहिम को बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने भी ठुकरा दिया है। पार्टी के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि ‘हम नहीं चाहते कि इस समय कोई राजनीति हो।’ पार्टी ने कहा है कि इसपर विपक्ष जो मुद्दे उठा रहा है, उससे वह सहमत नहीं है।

सुखबीर सिंह बादल होंगे शामिल- अकाली दल
चीमा ने एक वीडियो बयान में कहा है कि शिरोमणि अकाली दल ने फैसला किया है कि पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होंगे और यह भी कहा कि देश के लिए यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है और इसमें सबको शामिल होना चाहिए।

हमारे लोकतंत्र पर सीधा हमला-विपक्ष
दरअसल, विपक्षी दलों ने कहा है कि प्रधानमंत्री का इमारत के खुद के द्वारा उद्घाटन करने का फैसला, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूरी तरह से साइडलाइन करके, यह न सिर्फ घोर अपमान है, बल्कि हमारे लोकतंत्र पर सीधा हमला है, जिसके अनुरूप प्रतिक्रिया की जरूरत है…’

‘कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान संविधान का कितना सम्मान किया था,सबको पता है’
इस दौरान चीमा ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि देश को पता है कि पार्टी ने इमरजेंसी के दौरान संविधान का कितना ‘सम्मान’ किया था। अकाली दल के नेता ने कहा कि ‘राजीव गांधी के कार्यकाल में जिस तरह से पूर्व राष्ट्रपति (ज्ञानी जैल सिंह) का सम्मान किया गया था, सभी लोगों को इसके बारे में पता है।’

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

Why Your Startup Need Strategic Partnerships to Survive!

March 6, 2024
अश्लील वीडियो

कॉल में ‘बगैर कपड़ों वाली लड़की’ से रहें सावधान

June 10, 2023
India-Israel

क्या इजरायल के कारण भारत के लिए बढ़ी मुश्किलें ? जानिए विशेष रिपोर्ट में !

June 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की ‘नो एंट्री’! प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
  • गंगा के ऊपर गरजेगा राफेल, हवा में करतब दिखाएंगे सुखोई-तेजस
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ कात्यायनी देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.