Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

इन चार स्टेडियमों में 10 टीमें मचाएंगी धमाल, जानिए कैसा होगा पिचों का मिजाज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 23, 2022
in खेल
A A
ipl
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l आईपीएल 2022 के मैच मुंबई और पुणे के चार स्टेडियमों में खेले जाएंगे। आईपीएल 2022 में 70 में से 55 मैच मुंबई के तीन मैदानों पर होंगे जहां पिच पर लाल मिट्टी का प्रयोग होता है – वानखेड़े स्टेडियम, ब्रबोर्न स्टेडियम और नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी। पुणे का एमसीए स्टेडियम, जहां बाक़ी के मैच आयोजित होंगे, काली मिट्टी का इस्तेमाल करता है।

लाल और काली मिट्टी से बनी पिचों पर आचरण का कितना अंतर होता है? क्या ओस से फर्क पड़ेगा? पुणे जैसे खुले मैदान से या अरब सागर के निकट स्थित वानखेड़े और ब्रेबोर्न में गेंदबाजों को क्या मदद मिल सकती है? भारी गर्मी में सीमित मैदानों पर 70 मैच खेले जाने से क्या सत्र के दूसरे हिस्से में पिचों में अधिक खुरदरापन देखने को मिल सकता है?

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

वानखेड़े स्टेडियम: इस मैदान पर रस्टिस्पिन और उंगलियों से स्पिन करने वाले गेंदबाज़ो में ख़ास फ़र्क़ नज़र आता है। जहां रस्टिस्पिनर 9.15 के इकॉनमी से हर 34 गेंद में विकेट लेते हैं, वहीं फ़िंगर स्पिनर के लिए वही आंकड़े है 6.92 प्रति ओवर और 27 गेंदें। आईपीएल 2021 के दौरान पावरप्ले में तेज गेंदबाजों ने 31 विकेट लिए और स्पिनरों ने केवल एक विकेट लिया।

वानखेड़े में जीतने का सबसे सरल मंत्र रहा है – टॉस जीतो, गेंदबाज़ी चुनो और ओस का भरपूर फ़ायदा उठाओ। यहां छोटे बाउंड्री और ओस का भारी असर दिख सकता है। इस मैदान पर बड़े हिटर, तेज़ गेंदबाज़ और स्विंग करवाने वाले गेंदबाज़ों की अहम भूमिका होगी। पिछले 20 मैचों में यहां तेज गेंदबाजों ने 73 प्रतिशत विकेट लिए हैं।

लाल मिट्टी की सतह के बारे में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आशीष नेहरा और आरसीबी के हर्षल पटेल, दोनों का मानना है कि ऐसी पिच पर अच्छा उछाल रहता है। नेहरा कहते हैं कि आक्रामक तेज़ गेंदबाज़ नई गेंद से उछाल का लाभ उठाते हुए पावरप्ले में विकेट लेते हुए विपक्ष को बैकफ़ुट पर डालने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा, “नई गेंद से आप को पहले तीन ओवर में दो या तीन विकेट गिरते हुए दिख सकते हैं, और ऐसा चेन्नई और हैदराबाद जैसे मैदानों पर नहीं होता। अगर आप शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो इसका फायदा उठा सकते हैं।”

ब्रेबोर्न स्टेडियम: ब्रेबोर्न स्टेडियम में 2015 के बाद प्रतस्पिर्धीय मैचों के अभाव के चलते आंकड़ों के आधार पर बहुत कुछ नहीं कह सकते। हालांकि यहां भी लाल मट्टिी का उपयोग होता है और ऐसे में बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल परस्थितिियां मिलती हैं। हर्षल कहते हैं, “लाल मिट्टी के पिचों पर गेंद ज्यादा दूर कैरी करती है और यह फ़ायदा भी पहुंचा सकती है और नुक़सान भी। मुझे लगता है टूर्नामेंट के दूसरे हस्सिे में यहां ज़्यादा टर्न मिल सकता है।” ब्रेबोर्न की आउटफ़ील्ड बहुत तेज है और मैदान वानखेड़े से काफी बड़ा है। यहां स्पिनरों की भूमिका काफ़ी अहम होगी।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी: इस मैदान पर पिछला प्रोफेशनल टी20 मुक़ाबला 2011 में खेला गया था। इस लंबे अंतराल में इस स्टेडियम का सबसे ज़्यादा उपयोग फ़ुटबॉल मैचों की मेज़बानी के लिए किया गया है। यहां पर पर्याप्त आंकड़े हालिया समय में नहीं हैं। एक बात जरूर है – यहां की बाउंड्री मुंबई के दूसरे मैदानों से काफ़ी बड़ी हैं।

एमसीए स्टेडियम, पुणे: नाइट मैचों में जहां तेज गेंदबाजों की इकॉनमी और स्ट्राइक रेट है 9.22 और 22 गेंदें, वहीं स्पिनरों ने 8.1 रन प्रति ओवर खर्चते हुए हर 19 गेंदों पर विकेट झटके हैं।

पुणे में एक समय था जब नियमित रूप से आईपीएल के मैच खेले जाते थे। लेकिन 2018 के पश्चात यहां बस एक अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला 2020 में खेला गया है। यहां काली मट्टिी से बनी पिच का इस्तेमाल होता है और बाउंड्री भी मुंबई के मुकाबले छोटी होती हैं। स्पिनर यहां पर औसतन 6.78 की इकॉनमी से हर 23 गेंद में विकेट लेते हैं। शायद इस मैदान पर स्पिनरों का प्रभाव सबसे जल्दी और सबसे महत्वपूर्ण साबित होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गणेश जोशी

कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन: गणेश जोशी

June 10, 2025
Earth Hour

पर्यावरण : असरकारी आवाज उठे

December 19, 2022
india economy

अर्थव्यवस्था : भारत की मजबूती दिखती है!

December 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में बनेगा राजयोगों का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल
  • नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि पलक झपकना होगा मुश्किल!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.