Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिजली उत्पादन के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाएगा उत्तर प्रदेश : CM योगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 10, 2023
in राज्य, विशेष
A A
19
SHARES
636
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कण्डारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही योगी सरकार इस वर्ष नया रिकॉर्ड बना सकती है। दरअसल, सरकार ने दिसंबर 2023 तक प्रदेश में रिकॉर्ड 2640 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली नई परियोजनाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विलंब से चल रही परियोजनाओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। परियोजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। यदि सबकुछ योजना के अनुसार चला तो विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को जल्द प्रारंभ करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) लगातार प्रयास कर रहा है। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम. देवराज इसके लिए प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करके माइक्रो लेवल मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Gyanesh Kumar

विश्लेषण: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर युवाओं से अपील, नारे नहीं, प्रमाण के आधार पर बनाएं राय

October 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम

CEC विवाद के बीच एक्शन में मोदी सरकार, देश में 4 नए राज्यपालों की नियुक्ति

October 13, 2026
Load More

इन 4 परियोजनाओं पर है फोकस
जिन परियोजनाओं को शुरू करने पर सबसे ज्यादा फोकस है, उनमें ओबरा तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की एक यूनिट जून के अंत तक उत्पादन शुरू करेगी। इसी तरह जवाहरपुर तापीय परियोजना में निर्माणाधीन 660 मेगावाट की 2 इकाइयां भी इसी वर्ष उत्पादन शुरू करेंगी। एक यूनिट 15 जुलाई तथा दूसरी यूनिट को वर्ष के अंत तक शुरू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, कानपुर स्थित पनकी तापीय परियोजना में 660 मेगावाट की एक यूनिट निर्माणधीन है। यद्यपि यह परियोजना निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है, लेकिन सरकार द्वारा इस वर्ष दिसंबर तक इसे भी शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम देवराज का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे हो गई है लेकिन अब युद्धस्तर पर प्रयास हो रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि परियोजनाओं का निर्माण शीघ्र से शीघ्र पूरा हो और उत्पादन शुरू किया जा सके। इसके लिये परियोजनाओं के कामों की रेग्यूलर समयबद्ध मॉनीटरिंग के लिए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है। कार्य कर रही संस्थाओं को नियमित भुगतान की व्यवस्था बनाई गई है।

परियोजनाओं में देरी पर तय किया लक्ष्य
जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लि. जो कि यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है, वह परियोजना का निर्माण कर रही है। इस पर लगभग 1500 करोड़ रुपए का व्यय होगा। इसकी 1320 मेगावाट (660×2) की उत्पादन क्षमता है। इसे अप्रैल 2023 तक शुरू किया जाना था, लेकिन विलंब के चलते अब इसकी परिवर्तित तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। 660 मेगावाट की दूसरी इकाई भी पहली यूनिट शुरू होने के 6 महीने के अंदर उत्पादन प्रारम्भ करेंगी, ऐसा लक्ष्य निर्धारित है। इसी तरह सोनभद्र स्थित ओबरा ताप विद्युत संयंत्र भारत की पहली 200 मेगावाट ईकाई होने का गौरव रखती है। यहां वर्तमान में 660 मेगावाट की दो इकाइयां निर्माणाधीन हैं। इसकी एक यूनिट 15 जुलाई में उत्पादन शुरु करेगी। वहीं पनकी पावर प्रोजेक्ट कानपुर में स्थित है। 2018 से 660 मेगावाट की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। पूर्व में जुलाई 2023 से इसको शुरू किए जाने का लक्ष्य था, लेकिन कार्य मे विलंब होने से अब इसे दिसंबर तक प्रारम्भ करने का लक्ष्य निर्धारित है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pandit deendayal upadhyay

भाषा विवाद पर पंडित दीनदयाल जी के दृष्टिकोण

July 19, 2025

क्या है ऑपरेशन हस्त, जिससे BJP को पटखनी देने की तैयारी में है कांग्रेस?

September 4, 2023
cm kejriwal

मोदी विरोधी मोर्चा के लिए केजरीवाल इतने ज़रूरी क्यों?

May 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.