Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

क्यों उबल रहा है उत्तराखंड का गढ़वाल?, जानें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 14, 2023
in राज्य
A A
Purola controversy
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बसा एक छोटा सा शांत पहाड़ी शहर पुरोला में 15 जून को दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा बुलाई गई ‘महापंचायत’ से पहले हालात काफी ‘तनावपूर्ण’ हैं. पिछले कुछ दिनों में यहां से आई हिंसक तस्वीरों और वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया है.

इस बीच पुलिस पुरोला की ओर जाने वाले हर वाहन की जांच कर रही है, वहीं स्थानीय प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए धारा 144 लगा दी है. पुरोला के सहायक जिला मजिस्ट्रेट तीर्थ पाल कहते हैं, ‘हम किसी को भी महापंचायत करने की अनुमति नहीं देंगे.’ हालांकि, स्थानीय लोग अपना रुख नरम करने को तैयार नहीं दिखते. ग्राउंड जीरो पर मौजूद News18 की टीम ने देखा कि स्थानीय व्यापारी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक बैठक कर रहे थे.

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

26 मई की घटना के बाद से उबल रहा पुरोला

दरअसल यह पूरा विवाद एक कथित ‘लव जिहाद’ मामले से जुड़ा है, जहां 26 मई को एक नाबालिग लड़की के साथ भागते समय पकड़े गए दो युवकों- जिनमें से एक मुस्लिम था – को लेकर काफी हंगामा हुआ था. इसके बाद कस्बे में कुछ मुस्लिम दुकानदारों के दुकानों के ऊपर पोस्टर चिपके दिखाई दिए, जिनमें उनसे शहर छोड़कर चले जाने के लिए कहा गया था. इसके बाद कई डरे हुए लोगों ने शहर छोड़ भी दिया. इनमें ही 70 वर्षीय शकील अहमद भी शामिल हैं, जो पिछले चार दशकों से पुरोला में कपड़े की दुकान चला रहे थे, लेकिन अब देहरादून लौट आए हैं.

शकील ने पुरोला को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के हालिया ट्वीट पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहते हैं, ‘लोकल लोगों के साथ हमारे अच्छे संबंध थे. यह राजनीति है जिसने चीजों को बदतर बना दिया है.’

गढ़वाल क्षेत्र में सामने आईं 6 घटनाएं

इस बीच पिछले 2 हफ्तों के दौरान यहां पुरोला सहित गढ़वाल क्षेत्र में कम से कम छह ऐसी घटनाएं हुईं, जिसने यहां जारी तनाव को और भड़काने का काम किया.

पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल कहते हैं कि ‘मेरी जानकारी के अनुसार, कोई महापंचायत आयोजित नहीं की जाएगी, हालांकि स्थानीय लोग उत्तेजित हैं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान पर सेंध लगाने के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है’.

पूर्व नौकरशाहों ने पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

इस बीच, 52 पूर्व नौकरशाहों ने राज्य के मुख्य सचिव एसएस संधू को पत्र लिखकर इस प्रस्तावित महापंचायत पर रोक लगाने की मांग की है.

इस पत्र में उन्होंने लिखा है, ‘यह हमारे लिए हैरानी भरा है कि सार्वजनिक रूप से जानकारी उपलब्ध होने के बावजूद 26 मई, 2023 से अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ आपराधिक अभियान कैसे चल रहा है और पोस्टर लगाए जाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के अलावा प्रशासन द्वारा क्यों कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है?’

बीजेपी ने दी सख्त प्रतिक्रिया

इन रिटायर्ड नौकरशाहों के पत्र पर सत्तारूढ़ बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी के वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान सवाल उठाते हुए कहते हैं कि इन बाबुओं ने पाकिस्तान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हिंदुओं की स्थिति पर कभी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी. चौहान पूछते हैं, ‘अगर हम अपनी बेटियों की परवाह नहीं करेंगे तो और कौन करेगा?’

हालांकि इस मामले पर कांग्रेस को राय अलग है. राज्य के पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह कहते हैं, ‘सरकार को पूर्व नौकरशाहों की बात सुननी चाहिए. बीजेपी को लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक एजेंडा थोपने से बचना चाहिए.’ वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी के मुस्लिम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ‘हस्तक्षेप’ करने का अनुरोध किया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
fund

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को किस ओर ध्यान देना जरूरी?

April 17, 2025
Pahalgam Attack

Pahalgam Attack : लंदन में पाकिस्तानी अधिकारी का दुस्साहस, भारतीयों को गला काटने का इशारा!

April 27, 2025
महिला

स्त्रियों का व्यवहारिक होना उचित है!

July 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.