Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 23, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
Tihar Jail
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : एशिया की सबसे सुरक्षित जेल कही जाने वाली तिहाड़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे तिहाड़ सुर्खियों में बना हुआ है. इन घटनाओं में सनसे ज्यादा चर्चित गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड रहा. दरअसल, कुछ दिन पहले गैंगस्टर टिल्लू की 90 बार हैंडमेड सुए से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बता दें कि, तिहाड़ प्रशासन अक्सर जेल में मोबाइल, हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी के लिए जांच करती रहती है और हमेशा कुछ न कुछ बरामद होता ही रहता है.

ऐसे में टिल्लू की हत्या के बाद तिहाड़ महकमे में मचे हड़कंप के बाद जहां बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए, तो वहीं जेल में जांच और सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया. साथ ही नियमित अंतराल पर जेल में तलाशी अभियान चलाया जाने लगा. जिससे कैदियों के पास मोबाइल-हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तु न रहे और फिर कोई बड़ा घटना न घटे.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

जेल में बरामद हुआ मोबाइल, सिम और सुआ

बता दें कि, तिहाड़ जेल में एक बार फिर से मोबाइल, सिम कार्ड, चार्जर और एक हैंडमेड सुआ बरामद किया गया है. तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि, सूत्रों से जेल नम्बर 8 और 9 के कैदियों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल की सूचना मिली थी. इसके आधार पर तिहाड़ प्रशासन ने 21 जून की शाम जेल में तलाशी अभियान चलाया. इसमें पुलिस ने एक कीपैड वाला मोबाइल फोन और हाथों से बनाया गया एक सुआ बरामद किया. इसी दौरान जेल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे जेलकर्मियों की नजर बैरक में मौजूद अन्य कैदियों की असामान्य गतिविधियों पर पड़ी. जिनसे पूछताछ और तलाशी के बाद एक सिम कार्ड और जुगाड़ वाला चार्जर बरामद किया गया.

मोबाइल बचाने कि लिए खुद को घायल किया

पुछताछ के दौरान एक कैदी ने उसके पास एक कीपैड वाले फोन के होने की बात बताई. इस पर कंट्रोल रूम से जेलकर्मी के साथ उस कैदी को बैरक में मोबाइल की बरामदगी के लिए भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचते ही वहां मौजूद कैदियों ने उसे जेल प्रशासन को मोबाइल न देने के लिए दबाव बनाने लगे. इतना ही नहीं मोबाइल न देने के लिए 20 से ज्यादा कैदियों ने खुद को घायल कर लिया. इस हंगामें के बीच एक कैदी ने छुपा कर रखे मोबाइल को निकाल कर अपने घर वालों और पीसीआर कॉल कर उन्हें जेलकर्मियों द्वारा पीटे जाने की सूचना दी.

चार कैदी घायल

कैदियों पर काबू पाने के लिए कंट्रोल रूम में मौजूद अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंचे. यहां उन्होंने घायल कैदियों DDU अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए. जबकि बाकियों का जेल डिस्पेंसरी में इलाज करवाया गया. इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की सहायता से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया, जिससे कैदी ने अपने घर वालों और PCR को कॉल किया था. वहीं कैदियों और उनके परिजनों का आरोप है कि जेलकर्मी उन्हें पिछले एक महीने से परेशान कर रहे हैं और उनसे पैसे मांग रहे हैं. जिसके नहीं मिलने पर उन्हें बुरी तरीके से मारापीटा गया है और जान से मारने की धमकी दी गयी है.

कैसे पहुंचा जेल में मोबाइल?

जेल में कैदियों के पास फोन होने के कारण वे अपने परिजनों को घटना की जानकारी दे पाए, लेकिन ये अहम सवाल है कि कैदियों के पास मोबाइल पहुंचा कैसे? सिर्फ मोबाइल ही नहीं सुआ और अन्य प्रतिबंधित वस्तु का बरामद होना कई सवाल खड़ा करता है. जेल से बरामद मोबाइल, सिम, चार्जर और हैंडमेड सुए ने एक बार फिर से तिहाड़ की बाहरी और भीतरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. इतने कड़े प्रतिबंध के बावजूद कैदियों तक मोबाइल पहुंचना और फिर उनसे सुआ बरामद होना तिहाड़ प्रशासन के लिए परेशानी खड़ी करने वाला है. क्या फिर से तिहाड़ में किसी की हत्या की साजिश रची जा रही थी?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

140 करोड़ को खिलाएंगे क्या?

July 21, 2022
महिला समूह

जी-20 भारत : महिलाओं के लिए समान और निष्पक्ष समाज बनाने का आह्वान

December 5, 2022

शिवजी के अहिंसक त्रिशूल की राजनीति!

July 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.