Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

खुद को PMO अधिकारी बताने वाला एक और ठग गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 24, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
arrest
20
SHARES
674
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अहमदाबाद : गुजरात के वडोदरा शहर (Gujarat’s Vadodara City) में व्यक्ति को एक निजी स्कूल में दो बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए खुद को पीएमओ अधिकारी बताने और फर्जी पहचान के साथ भारी रकम की ठगी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मयंक तिवारी की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले किरण पटेल नाम के एक शख्स को जम्मू-कश्मीर के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था। किरण पटेल ने भी खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का एक वरिष्ठ अधिकारी बताया था। आतिथ्य सत्कार के अलावा किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों को गुमराह कर के सुरक्षा कवर का फायदा उठाया था।

किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर में खुद को पीएमओ का अधिकारी बता आतिथ्य सत्कार का भी आनंद लिया था। शहर के वाघोडिया पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली में पीएमओ में एक निदेशक (रणनीतिक सलाहकार) के रूप में अपनी पहचान बताने वाला मयंक तिवारी पहली बार प्रवेश सत्र के दौरान मार्च 2022 में स्कूल एवं उसके ट्रस्टी के संपर्क में आया था। तिवारी ने अपने ‘पारिवारिक मित्र’ के दो बेटों को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए सिफारिश की। उसने खुद को भारतीय सेना के अधिकारी मिर्जा बेग के रूप में बताया और कहा कि उसको पुणे से वडोदरा ट्रांसफर किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

स्कूल के निदेशक ने तिवारी (Mayank Tiwari) को ट्रस्टी से मिलने के लिए कहा जो वडोदरा में एक निजी विश्वविद्यालय से भी जुड़े हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रस्टी पर दबाव डालने के लिए मयंक तिवारी ने उनसे कहा कि वह उनके स्कूल को शिक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में शामिल करा सकता है। उसको विभिन्न परियोजनाएं दिला सकता है। एफआईआर में कहा गया है कि चिकनी-चुपड़ी बात करने वाले ने ट्रस्टी एवं स्कूल के निदेशक को बड़ी रकम ठगने के इरादे से विश्वास में लिया और दोनों बच्चों का प्रवेश भी सुरक्षित कर लिया। उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में उल्लेखित किया था कि वह पीएमओ का अधिकारी है।

एफआईआर में कहा गया है कि चिकनी-चुपड़ी बात करने वाले ने ट्रस्टी एवं स्कूल निदेशक को बड़ी रकम ठगने के इरादे से विश्वास में लिया। उन्होंने विशेष मामले के रूप में दोनों बच्चों का प्रवेश भी सुरक्षित कर लिया। आखिरकार कुछ महीने बाद ट्रस्टी को तिवारी के पीएमओ अधिकारी होने के दावों और उनके द्वारा उल्लिखित शिक्षा अनुसंधान परियोजनाओं पर संदेह हुआ। इसके बाद उसने अपने आसपास के लोगों से इस बारे में अवगत कराया और तिवारी के बारे में गहन पूछताछ की। ट्रस्टी को पता चला कि तिवारी पीएमओ का अधिकारी नहीं है। उसने झूठी कहानी गढ़ कर उसे धोखा दिया है। इसके बाद ट्रस्टी ने पिछले महीने स्कूल को सतर्क किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Swami Avimukteshwarananda

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

February 27, 2026
India-eu

जब हित मिलते ना हों

May 23, 2023
terrorists

क्यों खौफ में हैं दुनिया दहलाने वाले दहशतगर्द?

June 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत छोड़ो आंदोलन के आखिरी क्रांतिकारी कृष्ण कुमार खन्ना!
  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.