Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसी हत्या, टुकड़ों में बिखरी मिली महिला की लाश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 12, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
murder
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस को बुधवार सुबह शाहदरा इलाके की गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास महिला की लाश मिली है, जिसे काटकर कई टुकड़े करने के बाद दो पॉलीथिन में पैक करने के बाद फेंका हुआ था. ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सुबह 9.15 बजे फ्लाइओवर के पास मानव अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो यह किसी महिला की लाश के टुकड़े मिले. महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की गई, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि कहीं और से टुकड़े लाकर यहां फेंके गए हैं. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है मौके पर

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Youtube

यूट्यूब व्यूज का काला खेल! सैकड़ों डिवाइस से चल रहा था बड़ा स्कैम

March 23, 2026
Load More

दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. जंगली झाड़ियों वाला इलाका होने के चलते पुलिस को उम्मीद है कि लाश के टुकड़े फेंकने वालों का कोई न कोई सबूत कहीं उलझा मिल सकता है. इस कारण फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है. फोरेंसिक टीम चप्पे-चप्पे की बारीकी से छानबीन कर रही है.

35 से 40 साल की महिला की है लाश

दिल्ली के जॉइंट सीपी सेंट्रल रेंज परमादित्य ने बताया कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक शव मिला है. शव 2 बैग में है, एक में सर और दूसरे में शरीर के दूसरे टुकड़े हैं. लंबे बालों से लग रहा है कि शव 35 से 40 साल की महिला का है. शव टुकड़ों में बंटा हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उम्र की पुष्टि के लिए आर्थो जांच कराई जाएगी.

श्रद्धा हत्याकांड जैसी ही है घटना

इस घटना को देखकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को दिल्ली के ही महरौली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder Case) याद आ गया है. पिछले साल मुंबई से आकर 27 साल की श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड आफताब के साथ दिल्ली के छतरपुर में लिवइन में रह रही थीं. किसी बात पर झगड़ा होने के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद आफताब ने शव को 35 टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंक दिया था.

महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित है दिल्ली

दिल्ली को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर माना जा रहा है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की पिछले साल आई रिपोर्ट में साल 2021 के दौरान सबसे ज्यादा महिला अपराध दर देश की राजधानी दिल्ली में ही दर्ज हुई थी. इस रिपोर्ट के हिसाब से दिल्ली में साल 2019 में 13,395 महिला अपराध हुए थे, जो साल 2021 में बढ़कर 14,277 पर पहुंच गए थे. इतना ही नहीं देश के 19 शीर्ष महानगरों में भी महिला अपराध के मामले में दिल्ली सबसे अव्वल है. दिल्ली में कुल अपराधों में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की 32.20 फीसदी हिस्सेदारी है. साल 2021 में दिल्ली में औसतन रोजाना 2 लड़कियों से दुष्कर्म के अपराध दर्ज किए गए थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Harak Singh Rawat attacks BJP, Trivendra Rawat replies

हरक सिंह रावत का BJP पर वार, 27 करोड़ चंदा विवाद से सियासत गरमाई, त्रिवेंद्र रावत का जवाब!

August 26, 2025
BJP

BJP का मेगा ‘गांव चलो अभियान’, जानें- कब से शुरू है यात्रा

January 21, 2024

सड़क किनारे पड़ी थी नोटों की कतरन से भरी बोरी, खोलते ही राहगीरों के उड़े होश!

May 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.