Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

NDA में आने वाले दलों को करना पड़ रहा है BJP के कड़े रुख का सामना!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
BJP president JP Nadda
14
SHARES
457
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजग में शामिल होने के लिए तैयार दलों को सीटों के लिए भाजपा के कड़े रुख का सामना करना पड़ रहा है। राजग छोड़कर गए टीडीपी और अकाली दल जैसे पार्टियों को भाजपा नेतृत्व ने साफ कर दिया कि अब पुराने फार्मूले पर सीटों के बंटवारा नहीं होगा। वहीं बिहार और कर्नाटक में राजग में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे दलों को भी सीटों को लेकर भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जेडीएस फिर से भाजपा के साथ कर सकती है गठबंधन

इन्हें भी पढ़े

WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

ध्यान देने की बात है कि राजग से पुराने सहयोगी रहे अकाली दल और टीडीपी के साथ-साथ बिहार में हम, वीआइपी, राष्ट्रीय लोक जनता दल और कर्नाटक में जेडीएस के फिर से भाजपा के साथ गठबंधन की बातें चल रही हैं। पंजाब में अकाली दल और आंध्रप्रदेश में टीडीपी राजग के सबसे पुराने सहयोगियों में रह चुके हैं। लेकिन दोनों ही राज्यों में भाजपा को सहयोगी के मर्जी के अनुरूप चलना पड़ता था।

पंजाब में भाजपा को अकाली दल लोकसभा की 13 सीटों में तीन सीटें और विधानसभा की 117 सीटों में से 23 सीटें देती थी। लेकिन नई बातचीत में भाजपा ने अधिक सीटों पर दावा ठोक दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा लोकसभा की पांच और विधानसभा की 46 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं है।

यही नहीं, भाजपा ने यह भी साफ कर दिया कि पंजाब के बाहर दिल्ली में पंजाबियों की राजनीति में अकाली दल हस्तक्षेप नहीं करेगी, जैसा पहले होता रहा था। इसी तरह से बंटवारे के बाद आंध्रप्रदेश में 2014 में टीडीपी ने लोकसभा की 25 सीटों में भाजपा को पांच और विधानसभा की 175 सीटों में से 15 सीटें दी थी। वहीं तेलंगाना में भाजपा के हिस्से में विधानसभा की 119 सीटों में से 47 और लोकसभा की 17 सीटों में से सात सीटें आई थीं।

बिहार में भाजपा 30 सीटों पर लड़ने की तैयारी में

नई परिस्थितियों में भाजपा ने साफ कर दिया कि तेलंगाना में जनाधार बनाने की कोशिश में जुटी है और यहां टीडीपी के लिए कोई खास जगह नहीं होगी। वहीं आंध्रप्रदेश में भी भाजपा लोकसभा और विधानसभा की सीटें दोगुनी करने पर जोर दे रही है। इसी तरह से कर्नाटक में भाजपा जेडीएस को लोकसभा की 28 में से तीन-चार सीटें देने को ही तैयार है। बिहार में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी जीती हुई पांच सीटें जदयू को दिया था और दोनों दलों ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

छह सीटें लोजपा के खाते में आई थी। लेकिन जदयू से अलग होने के बाद भाजपा नए सहयोगियों के साथ राजग का कुनबा खड़ा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जीतनराम मांझी की हम को एक सीट, मुकेश सैनी की वीआइपी को एक सीट और उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल को तीन सीट का आफर कर सकती है। वहीं चिराग पासवान को भी छह बजाय इस बार पांच सीटों पर राजी करने की कोशिश होगी। यानी बिहार में भाजपा अकेले 30 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

महात्मा गांधी के बलिदान का अमृत महोत्सव

January 30, 2023
PM Modi

मोदी सही मायने में बन गए हैं वर्ल्ड लीडर?

June 25, 2023
National flag

1906 में फहराया गया था पहला तिरंगा, ऐसे बदलता गया स्वरूप

January 26, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां
  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.