Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सांसद बोले- जहां मुस्लिम ज्यादा, वहां सत्यनारायण पूजा भी नहीं कर सकते हिंदू!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2023
in राज्य
A A
सांसद अशोक यादव
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : मधुबनी हो या दरभंगा, किशनगंज हो या अररिया, मिथिला क्षेत्र के जिस भी इलाके में मुस्लिमों की आबादी अधिक है, हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, वहाँ पूजा तक नहीं करने दिया जाता है। सत्यनारायण भगवान की कथा नहीं होने दी जाती है। शादी-ब्याह में ढोल-बाजा नहीं बजने दिया जाता है। कहते हैं कि मस्जिद के आगे से बारात लेकर नहीं जाने देंगे।

बिहार के मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने महादलित बुजुर्ग श्रीकांत पासवान के अंतिम संस्कार में समुदाय विशेष के लोगों के उत्पात का जिक्र करते हुए यह बात कही है। वैसे यह घटना दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र धर्मपुर-मालपट्टी गाँव की है। लेकिन यह इलाका अशोक यादव के संसदीय क्षेत्र में ही आता है। दरभंगा जिले में पिछले कुछ दिनों में कई सांप्रदायिक घटनाएँ हुई हैं।

इन्हें भी पढ़े

CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026
Load More

मसलन 21 जुलाई को बिरौल थाना क्षेत्र में मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ। फिर 23 जुलाई को मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा चौक पर भी देर रात इसी कारण तनाव पैदा हुआ। 23 जुलाई को श्रीकांत पासवान के दाह संस्कार के दौरान पथरबाजी और आगजनी की घटना हुई। 24 जुलाई को कमतौल थाना क्षेत्र के ही बरिऔल गाँव में मोहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने पर फसाद हुआ। 25 जुलाई को मनीगाछी थाना क्षेत्र के इजरहटा गाँव में मारपीट हुई। 26 जुलाई को सिमरी थाना क्षेत्र के बनोली गाँव में मोहर्रम झंडा को लेकर विवाद हुआ। 27 जुलाई को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर भापुरा प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से मुहर्रम झंडा लगाने पर विवाद होते-होते बचा।

यह दूसरी बात है कि दरभंगा पुलिस इन विवादों को इस तरह पेश कर रही है, जैसे ये सामान्य घटनाएँ हो। इसी कोशिश में अब दरभंगा जिले में सोशल साइट्स बंद कर दिए गए हैं। जन संपर्क उप निदेशक ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि विधि-व्यवस्था के कारण 27 जुलाई की शाम से 30 जुलाई 2023 की शाम तक सोशल नेटवर्किंग सेवाएँ बंद रहेंगी।

इसमें बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए दरभंगा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य के गृह विभाग के निर्देश पर ये सेवाएँ स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने सहित सोशल नेटवर्किंग की तमाम सेवाओं पर यह बंदिश लागू है।

भले दरभंगा प्रशासन ने असमाजिक तत्व, सांप्रदायिक सौहार्द जैसी सरकारी शब्दकोष के साथ यह प्रतिबंध लगाया है, लेकिन दरभंगा ​जिले में पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं से आप समझ सकते हैं कि यह नौबत क्यों आई है। किनके कारण आई है। यह दूसरी बात है कि राष्ट्रीय मीडिया में इन घटनाओं को सुर्खियाँ नसीब नहीं हुई हैं। इससे भी खतरनाक स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने, पीड़ितों पर दबाव बनाने और बीच-बचाव करने वालों को भी प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगना है।

श्रीकांत पासवान के दाह-संस्कार के दौरान हुई घटना का हवाला देते हुए सांसद अशोक यादव ने ऑपइंडिया को बताया कि श्मशान की जिस जमीन को अपना बताकर मुस्लिम समुदायों के लोग ने विरोध किया, वहाँ कई पुश्तों से हिंदू दाह-संस्कार करते आ रहे हैं। श्मशान की जमीन नीचे हो जाने के कारण पानी लगने लगा था। मनरेगा से मिट्टी भराई उस जगह पर की गई है। उन्होंने कहा, “शव के साथ अभद्र-अमानवीय व्यवहार किया गया। इससे पहले इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। लाश को फेंक ​दिया गया। उस पर लाठी चलाई गई और अन्य अमानवीय व्यवहार किया गया। हिंदुओं का घर जलाया गया। स्थानीय मुखिया की मोटरसाइकिल फूँक दी गई। ट्रांसफर्मर से बिजली काटकर हिंसा की गई।”

सांसद के अनुसार जो कुछ हुआ वह प्रशासन के सामने हुआ। पुलिस के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस को दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन प्रशासन ने बीच-बचाव कराने मौके पर गए मुखिया अजय झा को ही इस मामले में घसीट दिया। उन्हें जेल भेज दिया। थाना लाकर उनको अपमानित किया गया। उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने ऑपइंडिया से बातचीत में कहा, “श्मशान की जितनी भूमि खतियान में है, उसकी अविलंब घेराबंदी कर बिहार सरकार हिंदुओं को सौंप दे। दोषियों पर कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। यदि प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो फिर से इस तरह की घटना होने की आशंका है।”

श्रीकांत पासवान के शव के साथ क्या हुआ था

धर्मपुर गांव के 62 साल के श्रीकांत पासवान कैंसर से पीड़ित थे। मौत हो गई तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए 23 जुलाई 2023 को शव श्मशान में ले गए। यह श्मशान मालपट्टी गांव की सीमा से लगा है। मालपट्टी गांव के मुस्लिमों ने श्मशन की जमीन को अपनी बताकर अंतिम संस्कार का विरोध किया। पत्थरबाजी से लेकर घरों पर हमले तक हुए। मीडिया रिपोर्टों में जलती चिता को फेंकने और शव पर पेशाब करने जैसे दावे तक गिए थे। लेकिन बिहार पुलिस इन दावों को नकार रही है। वह इसे अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदाय के बीच उत्पन्न विवाद बता रही है।

थाना प्रभारी ने बताया था कि शव के साथ अमानवीयता के जो दावे किए जा रहे हैं, वे झूठे हैं। विवाद की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची तो शव गड्ढा खोदकर चिता पर रखा हुआ था। प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया। उन्होंने बताया था कि पीड़ित परिवार ने भी अपनी शिकायत में शव के साथ किसी तरह की अभद्रता का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने उपद्रव के दौरान तीन पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की बात कही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की सूचना मिलने के बाद मुखिया अजय झा मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ पहुँचे थे। लेकिन बाद में मुस्लिमों के दबाव में उनको भी इस मामले में फँसाकर गिरफ्तार कर लिया गया। ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ नाम के एक संगठन ने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस संबंध में पत्र लिखा था। मुखिया अजय कुमार झा पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मालपट्टी के दो दर्जन से अधिक मुस्लिमों के घरों में मुखिया के आदमी और पुलिस ने घुसकर मारपीट की।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pollution

हर साल खराब हवा और खानापूर्ति

November 10, 2023
UPI

ऑनलाइन भुगतान के मामले में भारत के यूपीआई ने अमेरिका के वीजा को पीछे छोड़ा

July 24, 2025
NDA and opposition

NDA और UPA के लिए क्यों अहम हो गईं जीरो सीट वाली ये पार्टियां!

July 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.