Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

नूंह हिंसा : 100 करोड़ का सबूत, टारगेट पर था साइबर क्राइम थाना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 3, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नूंह : हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के पीछे का असली सच अभी तक सामने नहीं आ सका है. उपद्रवियों ने जिस तरह से साइबर क्राइम थाने को टारगेट करते हुए हमला किया उससे कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. दरअसल अप्रैल में हरियाणा पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर मेवात में साइबर अपराध को रोकने के लिए बहुत बड़ा अभियान चलाया था और कई गांव में रेड की थी.

ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस की इसी सख्ती का गुस्सा कहीं ना कहीं नूंह हिंसा के दौरान निकला गया है. हमले के पीछे उपद्रवियों की सोची समझी साजिश नजर आती है, जिसके दम पर साइबर क्राइम थाने में मौजूद सबूतों को मिटाया जा सके. मेवात को मिनी जामताड़ा भी कहा जाता है और यहां पर करोड़ों रुपए के ऑनलाइन और टेलीफोनिक फ्रॉड रोजाना ही साइबर अपराधी अपने खास अंदाज में करते रहते हैं.

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

आइए आपको बताते हैं मेवात के मिनी जामताड़ा की पूरी कहानी…

  • अप्रैल के महीने में नूंह में साइबर जालसाजों के ठिकानों पर एक साथ की गई रेड के बाद जांच में देश भर में लगभग 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ था.
  • ये महाठग फर्जी सिम और आधार कार्ड के जरिए देशभर के लोगों से ठगी करते और फर्जी बनाए बैंक खातों में पैसे डलवा देते थी ताकि पुलिस इन तक ना पहुंच सके. इस छापेमारी ने नूंह में तैयार साइबर अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़कर रख दी थी.
  • इससे तिलमिलाया माफिया बदले की फिराक में था और ऐसे में हो सकता है कि शोभा यात्रा उसके लिए एक अच्छा मौका साबित हुआ हो. अब सरकार इस एंगल से भी जांच कर रही है.
  • इस छापेमारी में 125 आरोपियों को पकड़ा गया था. इनके ऊपर फोन और कंप्यूटर के जरिए लोगों से ठगी करने का आरोप लगे थे. इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 102 टीमें बनाई गईं. जिसमें करीब 5000 पुलिसकर्मी शामिल थे. मेवात के 14 गांवों में 300 जगह रेड की गई.
  • छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, स्मार्टफोन, लैपटॉप, आधारकार्ड, एटीएम स्वैप मशीन मिले थे. इन जालसाजों द्वारा हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और यूपी से लेकर अंडमान निकोबार तक लोगों को निशाना बनाया जा चुका है.
  • इनके पकड़े जाने से देशभर में साइबर ठगी के लगभग 28,000 केस ट्रेस हुए थे. 27/28 अप्रैल 2023 की मध्यरात्रि को 5000 पुलिसकर्मियों की 102 टीमों ने जिले के 14 गांवों में एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 125 संदिग्ध हैकर्स को हिरासत में लिया गया था.
  • इनमें से 66 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. सभी को अदालत में पेश कर 7 से 11 दिन की रिमांड पर लिया गया था. साइबर अपराधियों से पूछताछ के लिए पूरे हरियाणा से 40 साइबर विशेषज्ञों की एक टीम तैयार की गई थी.
  • इस प्रकार साइबर विशेषज्ञों की मदद से पकड़े गए साइबर अपराधियों से पूछताछ की गई और पूरे फ्रॉड के साथ-साथ फर्जी सिम और बैंक खातों की पूरी डिटेल हासिल की गई.
  • छापे के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड की भी तकनीकी रूप से जांच की गई और टीएसपी/आईएसपी, बैंक, एनपीसीआई, यूपीआई इंटरमीडियरीज, यूआईडीएआई, डीओटी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, वॉट्सऐप, ओएलएक्स आदि से संबंधित जानकारी भी मांगी गई.
  • जांच में पता चला कि इन साइबर ठगों ने अब तक देश भर के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 28000 भोले-भाले लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है. पकडे़ गए इन साइबर जालसाजों के खिलाफ देशभर में पहले से ही 1346 प्राथमिकी दर्ज थी.
  • जांच में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 219 खातों और 140 यूपीआई खातों के बारे में भी जानकारी सामने आई, जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी करने के लिए किया जा रहा था. ये बैंक खाते मुख्य रूप से ऑनलाइन सक्रिय पाए गए.
  • इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनियों के हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब, नॉर्थ ईस्ट, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सर्किल से एक्टिवेट 347 सिम कार्ड का भी पता चला. जिनका उपयोग ये ठग साइबर क्राइम के लिए कर रहे थे. जांच के दौरान फर्जी सिम और बैंक खातों का स्रोत मुख्य रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले से जुड़ा पाया गया है.
  • पीड़ितों को वीडियो चैट पर आने का लालच देते, जहां वे पीड़ितों की आपत्तिजनक स्थिति में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते थे और फिर उनसे बड़ी रकम वसूलते थे. इस दौरान नूंह में 320 टारगेट लोकेशन पर रेड की गई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और घोष : घोष केवल संगीत और वादन नहीं, यह साधना है!

October 12, 2025
BJP president JP Nadda

भाजपा को अपनी रणनीति पर सोचना होगा

May 18, 2023
Landslide

कौन लाया पहाड़ पर बर्बादी, बेरहम विकास या बढ़ती आबादी?

August 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत छोड़ो आंदोलन के आखिरी क्रांतिकारी कृष्ण कुमार खन्ना!
  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.