Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

ज्ञानवापी के तहखाने में ASI की सर्वे टीम को क्या-क्या दिखा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 7, 2023
in राज्य
A A
Gyanvapi
19
SHARES
644
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाराणसी : यूपी के वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम की तरफ से ज्ञानवापी का सर्वे जारी है. इस सर्वे का आज यानी सोमवार को चौथा दिन है. सुबह साढ़े 10 बजे से ASI ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है. ज्ञानवापी के तहखाने से लेकर गुंबदों तक का साइंटिफिक सर्वेक्षण किया जाएगा. 3डी इमेजिंग का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है. जैसे-जैसे सर्वेक्षण आगे बढ़ेगा ASI टीम जमीन भेदने वाले रडार (GPR) जैसे उपकरणों का उपयोग कर सकती है. इस बीच ज्ञानवापी के मुख्य इमाम और जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने ‘आजतक’ से खास बातचीत में बताया कि ASI की टीम को सर्वेक्षण के दौरान क्या-क्या दिखा?

ASI के सर्वे में क्या खास लगा?

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

इस सवाल के जवाब में ज्ञानवापी के मुख्य इमाम ने कहा कि हम लोगों ने ASI का पूरा सहयोग किया है. ASI को कोर्ट की तरफ से हिदायत दी गई है कि वो किसी भी चीज को टच नहीं करें. किसी भी चीज के साथ तोड़फोड़ भी नहीं करनी है. सिर्फ वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और बगैर टच किए हुए साइंटिफिक सर्वे करना है.

हमारा विरोध सर्वे को लेकर नहीं था

इमाम ने आगे कहा कि दूसरे दिन मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में सर्वे हुआ. वहां पर पैमाइश की गई. ASI को जो जरूरी लगा, उन्होंने वो सब किया. हमारा विरोध सर्वे को लेकर नहीं था, बल्कि सर्वे के जो तरीके अपनाए थे उससे था. लेकिन अब ठीक है, क्योंकि हमारे ऐतराज दूर किए गए. जब तक सिस्टम के मुताबिक काम होगा, हम साथ देते रहेंगे.

अपनी निगरानी में दक्षिण का तहखाना खोला

ज्ञानवापी के मुख्य इमाम नोमानी ने कहा कि अपनी निगरानी में दक्षिण का जो तहखाना खोला गया उसमें ASI के लोग दाखिल हुए थे. उन्होंने (ASI) बकायदा सर्वे किया है. नीचे जाकर सर्वे किया है. ऊपर जहां नमाज होती है वहां भी किया है. सब जगह सर्वे किया है. आगे जहां भी वह (ASI टीम) कहेंगे उनका साथ दिया जाएगा और सर्वे कराया जाएगा.

पश्चिम दीवार से भी कोई तक तहखाना जाता है क्या?

इस पर इमाम नोमानी ने कहा- नहीं पश्चिम साइड से कोई दरवाजा नहीं है. पश्चिम साइड से जो दरवाजा है वह ऊपर छत की ओर जाता है. वहां तीन मौकों पर नमाज पढ़ी जाती है- ईद पर बकरीद पर और अलविदा की नमाज.

सर्वे के दौरान मिली कलाकृति हिंदू प्रतीक चिन्ह हैं?

इस पर इमाम ने कहा कि हम हर जुम्मे को वहां नमाज पढ़ाने जाते हैं लेकिन हमको अभी तक वहां ऐसा कोई निशान नहीं दिखा. तो हम यह कैसे मान लें कि वह (हिंदू पक्ष) सही कह रहे हैं.

ज्ञानवापी मस्जिद के मुख्य इमाम अब्दुल बातिन नोमानी ने दावा किया है कि सर्वे की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो ज्ञानवापी की नहीं हैं. इमाम ने कहा कि जो हिन्दू प्रतीक चिन्ह ज्ञानवापी परिसर में दिखाई दे रहे हैं वो हिन्दू मुस्लिम साझा संस्कृति के प्रतीक हैं जिन्हें औरंगजेब ने मस्जिद में बनवाया था.

तो पूरी प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे

ASI के सर्वेक्षण कार्य के बीच मुस्लिम पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि ‘अफवाहें’ फैलाई गईं कि ज्ञानवापी से हिंदू धार्मिक प्रतीक और वस्तुएं मिली हैं तो वे पूरी सर्वे प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे.

ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने आरोप लगाया कि मीडिया के एक वर्ग ने शनिवार को ‘अफवाहें’ फैलाईं कि ‘तहखाना’ (तहखाने) के सर्वेक्षण के दौरान मूर्तियां, ‘त्रिशूल’ और ‘कलश’ पाए गए. उन्होंने कहा- अगर ऐसे कृत्यों पर काबू नहीं पाया गया तो मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सर्वेक्षण कार्य का बहिष्कार करेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नोट के बदले वोट की राजनीति

May 6, 2024
yamuna water level

यमुना की स्थिति नाजुक क्यों?

November 9, 2024

बुद्धी गंवाई, और उज्जड़ बने!

August 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.