Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कोविड के बाद बढ़ीं अचानक होने वाली मौतों की संख्या, ICMR कर रहा रिसर्च

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 19, 2023
in राष्ट्रीय
A A
coronavirus death
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत की शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान संस्था- भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) कोविड (Covid) के बाद की दुनिया में युवाओं की ‘अचानक मौतों’ के पीछे के कारण को समझने के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण अध्ययन कर रही है. आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में होने वाली मौतों की जांच के लिए इन रिसर्च को कर रहे हैं. गुजरात के गांधीनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन समिट (GCTM) के मौके पर उन्होंने News18 से कहा कि ‘हम बिना किसी कारण के अचानक होने वाली मौतों को देख रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि ‘ये अध्ययन हमें कोविड-19 के प्रकोप के नतीजों को समझने में मदद करेंगे और दूसरी मौतों को रोकने में सहायता कर सकते हैं.’ ‘अचानक मौत’ से आईसीएमआर का मतलब किसी ऐसे व्यक्ति की अप्रत्याशित मृत्यु से है, जिसको किसी बीमारी का पता नहीं और वो स्वस्थ था. आईसीएमआर ने अब तक नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 50 शव-परीक्षाओं का अध्ययन किया है. अगले कुछ महीनों में 100 और शव-परीक्षाओं की जांच को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है. डॉ. बहल ने कहा कि ‘जब हम इन शवों के परिणामों की तुलना पिछले वर्षों या पूर्व-कोविड वर्षों के नतीजों से करते हैं तो हम कारणों या अंतरों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.’

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

आईसीएमआर यह समझने की कोशिश कर रहा है कि क्या मानव शरीर के अंदर कोई शारीरिक बदलाव है, जो कोविड के बाद की दुनिया में युवाओं की अचानक होने वाली मौतों में भूमिका निभा सकता है. डॉ. बहल ने कहा कि अगर अध्ययन कुछ पैटर्न नोट करता है तो इससे जुड़ाव का पता लगाया जा सकता है. उदाहरण के लिए अचानक हृदय गति रुकने या फेफड़ों के खराब होने के कारण अधिक मौतें होती हैं. एक अन्य अध्ययन में आईसीएमआर 18 से 45 साल के आयु वर्ग में पिछले एक साल में अचानक हुई मौतों के डेटा का उपयोग कर रहा है. यह भारत भर के उन 40 केंद्रों से डेटा हासिल कर रहा है, जिन्होंने डिस्चार्ज होने के बाद एक साल तक कोविड रोगियों का फॉलोअप किया है. इन केंद्रों में कोविड से भर्ती, अस्पताल से छुट्टी और मौतों का डेटा है. डॉ. बहल ने कहा कि ‘हम मौतों के पीछे संभावित कारणों को समझने के लिए परिवारों से पूछताछ कर रहे हैं.’

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने आज G-20 हेल्थ मिनिस्टर समिट में कहा कि इस सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि आए और 31 देशों के हेल्थ मिनिस्टर मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की उम्मीद है. इंडिया फार्मेसी का सोर्स है, इंडिया हेल्थ वर्क फोर्स के लिए भी एक सोर्स है. भारत की इमर्जिंग इकोनॉमी, वैक्सीन मैनुफैक्चरिंग क्षेत्र में इंडिया की पहल को देखते हुए दुनिया की उम्मीद भारत से बढ़ी है. विश्व के देश भारत को हेल्थ के क्षेत्र में उम्मीद के साथ देखते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jitendra Shrivastava

जितेन्द्र श्रीवास्तव ने आरईसी लिमिटेड के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया

April 24, 2025
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : जनता ने तय किया 45 साल पुरानी परंपरा का भविष्य

November 12, 2022

शिक्षा में संस्कृत अनिवार्य करें

July 4, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.