Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

फ्री होगी बिजली, मुफ्त होगा इलाज… अब इस राज्य में सीएम केजरीवाल ने दीं ये गारंटियां

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 20, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
cm kejriwal
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा अन्य बड़ी पार्टियां भी अपनी किस्मत आजमाने एमपी में कदम रख रही हैं. इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर चुकी है. अरविंद केजरीवाल का फोकस विंध्य पर है और इसी के चलते वे रविवार को सतना दौरे पर हैं. इस दौरान मध्य प्रदेश की जनता से अरविंद केजरीवाल ने कई वादे किए. उन्होंने कहा कि अगर एमपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश वासियों को ये गारंटियां दी जाएंगी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मुझे पता चला मध्य प्रदेश में एक मामा हैं. उस मामा ने अपने भांजे-भांजियों को धोका दिया है, उस पर भरोसा मत करना. अब आपका चाचा आया है. ये आपके लिए स्कूल बनाएगा, हॉस्पिटल बनाएगा. केजरीवाल की गारंटी का मतलब है केजरीवाल सर कटा देगा लेकिन गारंटी पूरी जरूर करेगा. हमें देख के दूसरे सरकार ने भी गारंटी देना शुरू दी हैं. उनकी गारंटी झूठी हैं, हमारी सच्ची हैं. वो लोग गाली गलौज करते हैं. हमें गाली नहीं देनी हां. मैं आपकी बातें करूंगा.’

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
ACP Vivek Bhagat

दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
Load More

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की  गारंटियां

पहली गारंटी बिजली

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और पंजाब में भी. मध्य प्रदेश में बिजली केवल आम आदमी पार्टी देगी. दूसरी बात बिजली महंगी है? दिल्ली, पंजाब में बिजली का बिल 0 आता है. तीसरी बात पुराने गलत बिजली के बिल के लिए आप चक्कर काटते हो, नवंबर तक पुराने बिजली के बिल माफ़. 16 मार्च को पंजाब में हमारी सरकार बनी थी पंजाब में पुराने बिल माफ़ कर दिए.

दूसरी गारंटी शिक्षा

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली के सरकारी स्कूल मैंने शानदार बना दिए. सरकारी स्कूल में टीचर नहीं थे, दीवारें टूटी थीं. हमने शानदार स्कूल बना दिए. मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल को भी शानदार बनाएंगे. आज दिल्ली के अंदर गरीब के बच्चे डॉक्टर इंजीनियर बन रहे हैं. सामान शिक्षा मिल रही है, यहां भी इंतजाम करेंगे.’

तीसरी गारंटी स्वास्थ्य

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में सबका इलाज मुफ्त है. आपकी सारी दवाई, इलाज फ्री, गली-गली में मोहल्ला क्लीनिक. मध्य प्रदेश में भी मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल बनाएंगे. दवाई, इलाज सब फ्री करेंगे. फोर्टिस, मैक्स से भी शानदार हॉस्पिटल बनाएंगे.’

चौथी गारंटी रोज़गार

आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में 12 लाख रोज़गार पैदा किया गए हैं. मध्य प्रदेश में भी रोज़गार देने की कोशिश करेंगे और जब तक रोज़गार नहीं मिला तब तक 3000 रुपये महीना देंगे. सरकारी नौकरी के लिए पैसे देने पड़ते हैं? अब सब बंद कोई सिफारिश नहीं, रिश्वत नहीं, भर्ष्टाचार ख़त्म करेंगे.’

बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में 73 हज़ार बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करा चुका हूं. यहां भी सबको फ्री तीर्थ यात्रा कराएंगे.

सैनिकों की शहादत पर सम्मान राशि

आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली और पंजाब के सैनिकों या पुलिस कर्मियों की शहादत पर परिजनों को एक करोड़ की सम्मान राशि देते हैं. यहां भी इसे लागू करेंगे.

कच्चे कर्मचारियों को करेंगे पक्का

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे. पंजाब के 25 हज़ार कर्मियों और 12 हज़ार कच्चे टीचर्स को पक्का करेंगे.

किसानों और आदिवासियों के लिए गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये गारंटी हम अगली बार घोषणा करेंगे. हम यहां देश बनाने आ  हैं. आप दिल्ली फोन करो-पंजाब फ़ोन करो, वहां की जनता बोलती है 50 साल तक आम आदमी पार्टी को कोई नहीं हटा सकता.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मुझसे मीडिया वाले पूछते हैं इतने काम कैसे करोगे? ये पुराने नेताओं ने जो पैसा भरा है, इनको जेल भेज के इनके पैसा निकलवाएंगे. आप सरकारी दफ्तर में जाते हो वहां रिश्वत देना पड़ता है. राशन कार्ड बनाने के लिए दफ्तर जाने की जरुआरत नहीं है. लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. नंबर जारी करेंगे, घर में आके काम पूरा होगा.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जिहाद

जिहाद के नाम पर आतंक फैलाने वाले इस्लाम और भारत दोनों के दुश्मन, इनका समूल नष्ट किया जाए

December 3, 2025
Writer Lakshmi Puri was awarded the 'Pandit Haridatt Sharma Award'

लेखिका लक्ष्मी पुरी को ‘पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

June 11, 2025
Rahul Gandhi

कांग्रेस का रणछोड़, अमेठी-रायबरेली में राहुल की रणनीति या डर?

May 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.