Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नूंह में अगले 2 दिन मंदिरों में इन लोगों की इंट्री नहीं, जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 27, 2023
in राज्य
A A
मंदिर
19
SHARES
632
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नूंह\गुरुग्राम: नूंह में कुछ संगठनों ने 28 अगस्त को जल अभिषेक यात्रा फिर से शुरू करने का ऐलान क‍िया है। ऐसे में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने साफ किया है कि प्रशासन की तरफ से किसी भी संगठन को यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं नूंह में अगले दो दिनों तक मंदिरों में बाहरी व्यक्ति की इंट्री पर बैन लगा द‍िया गया है। नूंह जिला प्रशासन ने रव‍िवार को यह आदेश जारी क‍िया। वहीं नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के आयोजकों ने चेतावनी दी देते हुए कहा क‍ि वह कल (सोमवार, 28 अगस्‍त) नूंह में शोभायात्रा निकालेंगे। इसको लेकर पलवल जिले में आयोजकों की महापंचायत हुई थी। ऐसे में प्रशासन ने पलवल से नूंह की ओर जाने वाले रास्तों पर 20 नाके लगाए हैं। वहीं नूंह के अलावा पलवल में भी धारा-144 लागू कर दी गई है। फरीदाबाद में भी 17 जगहों पर नाके लगाए गए। इसके साथ ही दोनों जिलों में दंगा निरोधक टीम ने रव‍िवार को मॉक ड्रिल भी क‍िया है।

जलाभिषेक यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ाई

इन्हें भी पढ़े

चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Nihang Sikhs clash with police

कर्णप्रयाग विवाद के बीच उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंग सिखों और पुलिस में झड़प, कुल्हाल सीमा पर बढ़ा तनाव !

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
Load More

नूंह ज‍िला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद सोमवार (28 अगस्त) को जलाभिषेक यात्रा फिर से शुरू करने के हिंदू समूहों के आह्वान के मद्देनजर पूरे ज‍िले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। तीन से सात सितंबर तक नूंह में होने वाली जी-20 शेरपा समूह की बैठक के मद्देनजर नूंह प्रशासन ने पहले ही यात्रा के आयोजकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि भले ही यात्रा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन ऐसे इनपुट हैं कि कुछ संगठनों ने हरियाणा और पड़ोसी राज्यों के लोगों को 28 अगस्त को नूंह पहुंचने के लिए आमंत्रित किया है।

सभी आवश्यक इंतजाम किए

नूंह के डीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा क‍ि प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर नूंह पुलिस की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर नूंह में 26 अगस्त से 29 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित है। 28 अगस्त को सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और धारा 144 के विस्तार के साथ जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ी

एसपी नूंह नरेंद्र बिजारनिया ने कहा क‍ि मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है जबकि अर्धसैनिक बल झड़पों के बाद नूंह जिले में निगरानी रख रहे हैं। जिले में लगभग 700 हरियाणा पुलिस के जवान और 13 अर्धसैनिक बल की कंपनियां तैनात हैं। पुलिस बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखेगी।

यात्रा की अनुमति देने से इनकार

डीसी ने कहा क‍ि यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है और किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम स्थानीय लोगों से 28 अगस्त को नूंह के नलहर मंदिर में इकट्ठा होने के बजाय अपने गांव के मंदिरों में प्रार्थना करने का आग्रह कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी समय भक्त बड़ी संख्या में इकट्ठा न हों, नलहर मंदिर को एक किले में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा क‍ि अल्पसंख्यक आबादी को अपने घरों से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा के निहितार्थ

January 18, 2023

भारतीय लोकतंत्र के दो दीमक

August 17, 2022
पौधारोपण

वन महोत्सव 2025: ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत राजधानी में हुआ पौधारोपण

July 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.