Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अत्याधुनिक सेंसर से लैस, 51KMPH की रफ्तार और दुश्मन की आहट भांपने में सक्षम है ये युद्धपोत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Warship Mahendragiri Navy
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ताकत अब और बढ़ने जा रही है. टू फ्रंट वॉर की चुनौतियों के बीच स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी नेवी की शक्ति बढ़ाने को पूरी तरह से तैयार है. साल 2019 से लेकर 2023 तक 6 युद्धपोत लॉन्च किए गए हैं और इसमें 75 फीसदी इस्तेमाल उपकरण पूर्ण रुप से स्वदेशी है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 1 सितंबर को वाइस प्रसिडेंट जगदीप धनखड़ मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में इसे लॉन्च करेंगे.

महेन्द्रगिरी युद्धपोत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये अत्याधुनिक सेंसर से लैस है और ये दुश्मन की आहट को काफी दूर से ही भांपने में सक्षम है. इसमें लगे टारपीडो लॉन्चर और रॉकेट लॉन्चर जहाज की पनडुब्बी रोधी क्षमताओं को बढ़ाएगा. इसके अलावा, महेन्द्रगिरी युद्धपोत दो रैपिड फायर बंदूक से लैस है, जो दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करेगा.

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

दुश्मन की आहट को दूसरे से भांपने में सक्षम

युद्धपोत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से पूरी तरह लैस है औ दुश्मन को एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों और विमानों के संभावित खतरों से लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है. इसकी लंबाई 149.02 मीटर लंबा है. 17.8 मीटर चौड़ा है और 2 गैस टर्बाइन लगी हैं. पोत में 2 मेन डीजल इंजन है और इसका वजन 6670 टन से अधिक है. इसके अलावा, 51 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा.

साल 2019 से लेकर 2023 तक पांच साल में छह युद्धपोत लॉन्च किए गए हैं. महेन्द्रगिरी युद्धपोत में 75 फीसदी इस्तेमाल उपकरण पूरी तरह से स्वदेशी हैं. 17 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कोलकाता में छठे युद्धपोत विंध्यगिरी को लॉन्च किया था. इसी कड़ी में अब सातवां युद्धपोत समुद्र में उतरने जा रहा है.

सबसे खास बात इसकी ये है कि ये प्रोजेक्ट 17ए के तहत तैयार स्वदेशी युद्धपोत आत्मनिर्भर भारत का एक प्रतीक है और इसे अत्याधुनिक युद्ध प्रणालियों से लैस किया गया है, जो आत्मनिर्भरत भारत अभियान के तहत तैयार किया गया है.

क्या है ये प्रोजेक्ट?

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में ये कहा गया है कि महेन्द्रगिरी का प्रक्षेपण आत्मनिर्भर नौसेना बल के निर्माण में देश की अविश्वसनी प्रगति का उपयुक्त प्रमाण है. इसमें आगे कहा गया है कि परियोजना 17ए फ्रिगेट प्रोजेक्ट 17 (शिवालिक वर्ग) फ्रिगेट का अनुवर्ती है, इसमें बेहतर स्टील्थ विशेषताएं, उन्नत हथियार के साथ ही सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम हैं.

दरअसल, हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव और निगरानी के लिए बेहद अत्याधुनिक किस्म के फ्रिगेट तैयार करने के लिए ये प्रोजेक्ट किया गया, जिसे 17ए नाम दिया गया है. ओडिशा के पूर्वी घाट की पहाड़ी चोटियों का नाम पर महेन्द्रगिरी इसका नाम रखा गया है. ये युद्धपोत पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को पस्त करने में पूरी तरह से सक्षम है.

प्रोजेक्ट 17ए के तहत अब सात लड़ाकू जहाज बनाए जाने हैं, जिनमें से इंडियन नेवी की तरफ से जो पांच युद्धपोत लॉन्च किए गए वो हैं- नीलगिरी, उदयगिरी, हिमगिरी, तारागिरी और दूनागिरी. हिंद महासागर में बढ़ते चीन के प्रभाव के बीच भारत लगातार उसकी काट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में लगा हुआ है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मालीवाल का सवाल, दिल्ली में उबाल! स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई बदसलूकी पर साधी चुप्पी!

May 16, 2024
cm dhami

साहित्य और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : CM धामी

November 22, 2025
पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को उत्कर्ष कार्यों के लिए मीडोज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए दाएं से पूर्व सांसद श्री रामकिशोर सिंह, डॉ. एच.आर. नागेंद्र, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एडवोकेट चेतन शर्मा जी, राजकुमार शर्मा व विधायक श्री अनिल शर्मा

पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को मीडोज नेशनल अवार्ड

April 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.