Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

‘सनातन धर्म मलेरिया-डेंगू की तरह, इसे…’,CM के बेटे के बयान पर मचा सियासी बवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 3, 2023
in राज्य
A A
उदयनिधि स्टालिन
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान के बाद बवाल शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं समेत कई लोग उदयनिधि के बयान पर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. दरअसल, उदयनिधि ने अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की है.

उन्होंने कहा है कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए. बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. एजेंसी के मुताबिक उदयनिधि ने शनिवार को सनातन उन्मूलन सम्मेलन में दिए बयान में कहा,’सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.’

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज डीएमके सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा,’सनातन नाम संस्कृत का है. यह सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है.’ उदयनिधि के बयान पर BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि उदयनिधि स्टालिन ने देश की 80 फीसदी आबादी के नरसंहार का आह्वान किया है.

अमित मालवीय ने उठाया नरसंहार का मुद्दा

अमित मालवीय ने आगे कहा,’तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के बेटे और DMK सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ा है. उनका मानना है कि इसे खत्म किया जाना चाहिए और केवल विरोध नहीं किया जाना चाहिए. संक्षेप में वह सनातन धर्म का पालन करने वाली भारत की 80 फीसदी आबादी के नरसंहार के लिए आह्वान कर रहे हैं. DMK विपक्षी गठबंधन की एक प्रमुख सदस्य और कांग्रेस की दीर्घकालिक सहयोगी है. क्या मुंबई बैठक में इस पर ही सहमति बनी थी?’

उदयनिधि की सफाई, नहीं की नरसंहार की बात

अमित मालवीय की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उदयनिधि स्टालिन ने उन्हें जवाब देते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी सनातन धर्म को मानने वाले अनुयायियों के नरसंहार का आह्वान नहीं किया है. हालांकि, उदयनिधि अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने दोबारा जोर देकर कहा,’मैं हाशिये पर पड़े समुदायों की तरफ से बोल रहा हूं, जो सनातन धर्म के कारण पीड़ित हैं.’

बयान पर अब भी कायम हैं उदयनिधि

DMK नेता उदयनिधि ने कहा,’मैं अपनी टिप्पणी के संबंध में किसी भी कानूनी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं.डीएमके सरकार एमके स्टालिन के नेतृत्व में सामाजिक न्याय को बनाए रखने और समतावादी समाज की स्थापना करने के लिए संघर्ष करती रहेगी. इस तरह की भगवा धमकियों से डरेंगे नहीं. हम, पेरियार, अन्ना और कलैगनार (करुणानिधि) के अनुयायी हैं और सामाजिक न्याय को बनाए रखने के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे.’

विवेक अग्निहोत्री ने भी साधा निशाना

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी उदयनिधि के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि खिलाफत 2.0 को यह नहीं पता था कि इसका प्रचार तमिलनाडु के राज्य मंत्री करेंगे. बहुत खूब! लेकिन मुझे कोई चिंता नहीं है क्योंकि मेरा योद्धा भाई अन्नामलाई तमिलनाडु में अर्बन नक्सल के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा है.

कांग्रेस सांसद ने किया उदयनिधि का सपोर्ट

उदयनिधि के बयान को लेकर छिड़ी बहस में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने उदयनिधि के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि सनातन धर्म एक जाति पदानुक्रमित समाज के लिए कोड के अलावा और कुछ नहीं है. इसके लिए बल्लेबाजी करने वाले सभी अच्छे पुराने दिनों के लिए उत्सुक हैं! जाति भारत का अभिशाप है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tim cook trump

ट्रंप का टिम कुक को दो टूक जवाब ‘भारत में नहीं, अपने देश में बनाओ’!

May 15, 2025
PM Modi

लाइव- रोजगार मेला: पीएम मोदी ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे

November 30, 2023
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.